अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर जंगल में दबाया शव, बच्चों की सूझबूझ से खुली पोल

On: November 27, 2025 8:29 AM
Follow Us:

चमोली ज़िले के नारायणबगड़ क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और सच छिपाने के लिए झूठ की एक पूरी कहानी गढ़ डाली। हालांकि बच्चों और पुलिस की सतर्कता ने इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश कर दिया।

छैकुड़ा गांव निवासी महावीर प्रसाद देवली और उसकी पत्नी दमयंती देवी (51) गांव में अकेले रहते थे। 24 नवंबर को पत्नी के अचानक गायब होने की सूचना देकर महावीर ने गांव में हड़कंप मचा दिया। उसने ग्रामीणों को बताया कि उसकी पत्नी जंगल में घास लेने गई थी और संभवतः गुलदार या भालू का शिकार हो गई।

ग्रामीणों ने पूरी रात व आसपास के जंगलों में दमयंती देवी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच देहरादून में रहने वाली बेटी ने माता से संपर्क करने की कोशिश की, पर फोन नहीं उठा। चिंतित होकर उसने गांव की एक महिला को फोन किया, जिससे पता चला कि दमयंती का मोबाइल घर के पास ही गिरा मिला है और महावीर भी कहीं दिखाई नहीं दे रहा।

हालात संदिग्ध लगने पर बेटी ने अपने भाई विनय को तुरंत देहरादून से गांव भेजा। विनय ने पिता से लगातार सवाल किए, लेकिन वह बार-बार यही कहता रहा कि उसकी पत्नी जंगली जानवर का शिकार हो गई है। उसके बयानों और हरकतों पर शक बढ़ता गया।

इसके बाद नारायणबगड़ पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार सुबह जब पुलिस टीम गांव पहुंची, तो महावीर का व्यवहार अधिकारियों को संदिग्ध लगा। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने सख्ती से पूछताछ की तो आखिरकार महावीर टूट गया और पूरी घटना स्वीकार कर ली।

उसने बताया कि 24 नवंबर को किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्से में उसने भारी पत्थर से पत्नी के सिर और चेहरे पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद उसने शव को बोरे में भरा, घसीटते हुए जंगल के एक नाले तक ले गया और नग्न अवस्था में बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे छिपा दिया। इसके बाद गांव आकर झूठा शोर मचाया कि पत्नी को जंगली जानवर उठा ले गया है।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार आरोपी के शराब की लत की बात भी सामने आई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महावीर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह दर्दनाक घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सदमे का कारण बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kuldeep Yadav Haldi ceremony in Mussoorie with Rinku Singh

कुलदीप यादव की ‘हल्दी’: मसूरी में सजी चाइनामैन गेंदबाज की महफिल, रिंकू सिंह संग पहुँचे कई दिग्गज सितारे

उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और लकड़ी के चूल्हे पर बनता खाना।

उत्तराखंड में ‘रसोई गैस’ का संकट: शादियों के मेन्यू में कटौती, कैटरिंग महंगी और लकड़ी के चूल्हों की वापसी

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के पच्चीसी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो घायल, एक अब भी लापता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

Leave a Comment