अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर इस विधायक द्वारा SUV चढ़ाए जाने पर हुआ हंगामा।

On: March 12, 2022 11:34 AM
Follow Us:

ओडिशा (Odisha) से एक बड़ी खबर सामने आई है बता दें कि (Odisha) के खुर्दा जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक निलंबित विधायक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के जुलूस में कथित तौर पर अपनी एसयूवी चला दी। वहीं, इस हादसे में पुलिस निरीक्षक के साथ -साथ 24 लोग घायल हो गए। पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। साथ ही विधायक की गाड़ी पर आग लगा दी। वहीं, पुलिस ने इलाके में पुलिस बल को बढ़ा दिया है।

वहीं,पुलिस अधिकारियों ने द्वारा बताया गया है कि पंचायत समिति अध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार सुबह करीब 200 भाजपा कार्यकर्ता चिल्का झील के पास बानपुर पंचायत समिति कार्यालय के बाहर जुलूस निकाल रहे थे, तभी विधायक प्रशांत जगदेव की एसयूवी वहां पहुंची।

यह भी पढ़े -ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से 4 साल की मासूम बच्ची की हुई मौत।

साथ ही एक दलित भाजपा नेता की पिटाई की वजह से पिछले साल बीजद से निलंबित किए गए जगदेव ने अपनी एसयूवी को कार्यालय की तरफ बढ़ाई, उन्हें शुरू में पुलिस निरीक्षक के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। पुलिस महानिरीक्षक (मध्य रेंज) नरसिंह भोल ने बताया है कि विधायक ने किसी की नहीं मानी और गाड़ी को आगे बढ़ाना जारी रखा, इसी बीच आसपास लोग एसयूवी की चपेट में आ गए। इस घटना में कम से कम 24 घायल हो गए। साथ ही बानपुर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक सहित पांच घायल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने विधायक की पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गए।

आपको बता दें कि प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटना के समय विधायक नशे में थे और पहले पुलिस से झड़प की और फिर बिना कोई बात सुने लोगों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जगदेव को उनके वाहन से खींच लिया और उनके वाहन में आग लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी। घायल विधायक को भुवनेश्वर(Bhubaneswar) के एक अस्पताल(Hospital) में भर्ती (admit) कराया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment