अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप,सिर मुंडवाए छात्रों से करवाई कथित परेड

On: March 5, 2022 6:54 AM
Follow Us:

हमेशा रैगिंग के लिए विवादों में रहने वाला हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज फिर सुर्खियों में आ गया है. ताजा मामला जूनियर छात्रों के रैगिंग के नाम पर सिर मुंडवाने का बताया जा रहा है. जूनियर छात्रों को सिर मुंडवा कर मेडिकल कॉलेज परिसर में घुमाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ऐसे में एक बार फिर मेडिकल कॉलेज के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं.

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी का कहना है कि अभी तक रैगिंग के मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है. अरुण जोशी ने कहा कि अक्सर छात्र स्वयं ही सिर को मुंडवा लेते हैं. इसको रैगिंग से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है.

यह भी पढ़े – वाराणसी में सीएम धामी: काशी में काल भैरव के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना की

वायरल वीडियो में सभी छात्रों के सिर मुंडे हुए हैं. वो एक लाइन में चलते हुए हाथ पीछे कर पीठ पर बैग लिए हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र हैं. इन छात्रों ने किसके कहने पर सिर को मुंडवाया, कोई भी इस मामले में बोलने से बच रहा है. इससे कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ऐसे में यह पूरा मामला रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि दिलचस्प बात ये भी है कि इस पूरे मामले में कोई भी छात्र कुछ भी कहने से बच रहा है. कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी का कहना है कि अभी तक रैगिंग के मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है.

प्राचार्य का कहना है कि अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो जांच की जाएगी. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अरुण जोशी का कहना है कि छात्र स्वयं ही सिर को मुंडवा लेते हैं. इसको रैगिंग से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है. वहीं बीते साल दिसंबर में भी हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया था. तब MBBS छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे. तब एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों ने दो जूनियर छात्रों को पीट दिया था, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया था.

पिटाई के बाद जूनियर छात्रों ने बाहर से 3 लड़कों को बुलाया और काफी हंगामा किया. इसके बाद विवाद और बढ़ गया था. इस दौरान छात्रों के दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट में चार छात्र मामूली रूप से घायल हो गए थे. वहीं कॉलेज प्रशासन ने तब इस पूरे मामले को आपसी विवाद बताया था.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment