अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नेवी ऑफिसर प्रॉपर्टी केस में DGP ने गठित की एसआईटी, कुर्की व इनाम घोषित की तैयारी

On: March 4, 2022 7:22 AM
Follow Us:

देहरादून: दिवंगत नेवी ऑफिसर की करोड़ों की प्रॉपर्टी को बंदूक की दम पर कब्जाने वाली घटना को डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत गया है लेकिन मुख्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. अब इस केस में पीड़ित पक्ष की गुहार पर पुलिस मुख्यालय द्वारा दो आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके.

बता दें, देहरादून के थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र की इस घटना को डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन पुलिस की पकड़ से मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर हैं, जबकि पुलिस अन्य 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है. ऐसे में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने एसआईटी का गठन किया है, जिसमें दो आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है. एसआईटी में एसपी ट्रैफिक IPS अक्षय कोड़े और हरिद्वार IPS रेखा यादव समेत तीन अधिकारी शामिल हैं.  यह भी पढ़े –  देहरादून की मॉडल ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

इस मामले में दिवंगत नेवी ऑफिसर वीके कपूर की 70 वर्षीय पत्नी कुसुम कपूर ने पुलिस मुख्यालय को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें गुहार लगाई थी कि उनकी प्रॉपर्टी कब्जाने वाले मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उनकी जान माल को लगातार खतरा बना हुआ है, जिसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने एसआईटी का गठन किया है, जिसमें दो आईपीएस अधिकारियों को भी शामिल किया

एसआईटी गठन के पश्चात गुरुवार को डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल संबंधित अधिकारियों के साथ सुभाष नगर स्थित घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां 12 जनवरी, 2022 को हथियारों के दम पर दर्जनों आरोपियों द्वारा हेरिटेज बिल्डिंग गिराकर कब्जाने का प्रयास किया गया था. डीआईजी गढ़वाल इस मामले में घटनास्थल की फोटोग्राफ कराने के साथ ही पीड़ित पक्ष कुसुम कपूर और उनके बेटे प्रीति खट्टर से पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर मामले की गंभीरता को समझने का प्रयास किया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून के सहस्रधारा में गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान।

देहरादून: सहस्रधारा में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून में एक घर के प्रवेश द्वार पर खड़ी बुजुर्ग महिला से जानकारी लेते हुए एक महिला और एक पुरुष सरकारी अधिकारी, जो पेंशन सत्यापन फॉर्म भर रहे हैं। बैकग्राउंड में देहारादून की पहाड़ियां दिख रही हैं

देहरादून: फर्जी पेंशनरों की अब खैर नहीं! 15 जून तक चलेगा महा-सत्यापन अभियान, घर-घर दस्तक देंगे अधिकारी

Leave a Comment