अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दहेज में बाइक नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को दिया तलाक, पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज

On: February 27, 2022 7:34 AM
Follow Us:

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है. बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया है कि वह गर्भवती है और उसके पति ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया है. मामले में पुलिस ने पति सास-ससुर सहित 6 लोगों के खिलाफ तीन तलाक सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 17 निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि 14 मई 2021 को ताज मस्जिद नई बस्ती निवासी अब्दुल कादिर से उसका निकाह हुआ था. परिवार वालों ने समर्थ अनुसार दहेज दिया लेकिन ससुराल वाले लगातार दहेज में बाइक की मांग करते रहे. पीड़िता ने बताया कि वह 8 महीने की गर्भवती है और बाइक नहीं दिए जाने पर ससुराल वाले गर्भपात का दबाव बना रहे हैं, जब गर्भपात नहीं कराया तो पति ने 23 फरवरी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया.

यह भी पढ़े – बेशकीमती भूमि पर कब्जा करने के लिए भू-माफिया दिखा रहे दबंगई,जानिए पुलिस की मिलीभगत पर DGP ने क्या कहा

पीड़िता ने बताया कि देवर उसके साथ छेड़खानी भी करता था, जबकि सास ससुर ने गाली गलौज करते हुए घर से बाहर निकाल दिया है. बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पूरे मामले में पति सास-ससुर सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है, सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप सिलेंडर ब्लास्ट हादसा घायलों का रेस्क्यू

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसे, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

संपर्क क्रांति ट्रेन में व्यापारी के कर्मचारियों से पैसे लूटते हुए बंदूकधारी बदमाश।

उत्तराखंड: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में लूट, व्यापारी के कर्मचारियों से 7 लाख रुपये छीनकर फरार हुए बदमाश

Leave a Comment