अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

छात्राओं संग जबरन डांस करना प्रधानाचार्य को पड़ा भारी, पढ़िए पूरी खबर

On: February 24, 2022 7:20 AM
Follow Us:

परिजन अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने के लिए शिक्षकों के भरोसे ही स्कूल भेजते हैं. अगर शिक्षक ही स्कूल में बच्चों के साथ बदसलूकी करें तो फिर विश्वास किस पर किया जाए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानाचार्य छात्राओं को डांस करने के लिए जबरन खींचते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक और शिक्षक भी मौके पर मौजूद है. वीडियो तीन फरवरी का बताया जा रहा है. मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षकों को तलब किया है.

यह भी पढ़े – बड़ी खबर : Russia ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का किया एलान, पुतिन ने दुनिया को दी ये धमकिया

बता दें कि हरिद्वार के जमालपुर इंटर कॉलेज के एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. बताया जा रहा है कि इसमें स्कूल के दो शिक्षक छात्राओं को डांस करने के लिए जबरन खींच रहे हैं, जबकि छात्राएं खुद को असहज महसूस कर रही हैं. प्रधानाचार्य के छात्राओं के संग डांस करने के साथ ही शिक्षिकाओं का उत्पीड़न करने के आरोपों की अब मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जांच बैठा दी है.

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद को जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं. शीतकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेशन के लिए स्कूल बुलाया गया था. इस दौरान एक स्कूल में प्रधानाचार्य ने फिल्मी गाने पर छात्राओं के साथ डांस किया था. प्रधानाचार्य का छात्राओं के साथ डांस करने का किसी छात्र ने वीडियो बना दिया था. तीन फरवरी को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में प्रधानाचार्य छात्राओं को डांस करने के लिए जबरन खींचते हुए भी नजर आ रहे थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो मुख्य शिक्षा अधिकारी तक भी पहुंच गया है. इसके बाद दो शिक्षिकाओं ने भी प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. शिक्षिकाएं अपनी शिकायत लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचीं और प्रधानाचार्य की हरकतों से पर्दा उठाया.

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रधानाचार्य की ओर से मोबाइल पर भेजे गए अभद्र मैसेज भी दिखाए. मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए हैं. साथ ही दोनों को तलब कर लिया गया है, जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे. उनकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए, मेज पर बरामद तकिया और अन्य सामान रखा है

हरिद्वार: अवैध संबंधों में बाधक बने पति की खौफनाक हत्या; पत्नी और बेटी ने मिलकर रचा था मौत का जाल, मासूम बेटे ने खोला राज

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

Leave a Comment