अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

धूप बनाती है आपकी हड्डियों को मजबूत, जानिए धूप सेंखना क्यों है सेहत के लिए लाभदायक

On: February 18, 2022 9:55 AM
Follow Us:

सेहतमंद जिंदगी के लिए हड्डियों को मजबूत बनाए रखना सबसे ज्यादा अहम है। सर्द मौसम में दिल्ली जैसे महानगर में प्रदूषण के कारण लोगों तक सूर्य की किरणों से मिलने वाले प्राकृतिक Vitamin D कम ही पहुंच पाती है। ऐसे में लोगों के शरीर में Vitamin D की कमी होना लाजमी है।

Vitamin D पाने के लिए सेकें धूप

दिन में धूप सेंकने के उचित समय और Vitamin D के पर्याप्त स्तर को बनाए रखने को लेकर कई रिसर्च किए गए हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि शरीर का 20 % हिस्सा यानी बिना ढका हाथ और पैरों से प्रतिदिन 15 मिनट धूप का सेवन करने से Vitamin D अच्छी मात्रा में लिया जा सकता है।

धूप सेंकने से लिए सबसे अच्छा वक्त क्या है?

अब अगला सवाल ये उठता है कि दिन का कौन सा पहर सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने का सबसे उपयुक्त होता है। आम धारणा के अनुसार, सुबह का धूप और देर शाम का धूप सेवन के लिए फायदेमंद रहता है, जबकि सच्चाई यह है कि सुबह 10 से दोपहर 3 बजे के बीच के दौरान धूप का सेवन मानव शरीर की त्वचा को Vitamin D प्रदान करता है। हालांकि धूप के सेवन के दौरान त्वचा पर sun block Cream या लोशन नहीं लगे होने चाहिए।

महिलाओं के लिए फायदेमंद है धूप

दिल्ली जैसे शहर, जहां प्रदूषण के कारण लोगों तक धूप नहीं पहुंच पाती है, वहां लोग दुग्ध उत्पादों व आहार के जरिए विटामिन डी का सेवन कर सकते हैं। महिलाओं में खास तौर से pre-menopausal और post-menopausal की श्रेणी की महिलाओं में osteoporosis और osteomalacia होने की संभावना होती है। वहीं खुद को पूरी तरह से ढकने वाली महिलाओं व सनक्रीम लगाने वाली महिलाओं में भी vitamin-D की मात्रा काफी कम होती है, क्योंकि उनकी त्वचा के अंदर धूप प्रवेश नहीं कर पाता है। वहीं बच्चों में vitamin-D की कमी से रिकेट्स की समस्या होने लगती है।

यह भी पढ़े : Punjab national bank देहरादून जोन द्वारा रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले को Punjab national bank की ओर से मिले 30 लाख रूपए का चेक

बच्चों को बीमारियों से बचाएं

बच्चों को शुरुआत में ही पर्याप्त आहार के साथ-साथ अच्छी धूप का सेवन कराना आवश्यक होता है। बच्चों को खासकर उन बच्चों को जिन्होंने मां का दूध पीना छोड़ दिया है, उन्हें vitamin-D से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कराना आवश्यक है। वहीं सर्दियों में हड्डियों को स्वस्थ रखने में अच्छी मात्रा में कसरत करने से भी फायदा मिलता है। कसरत से हड्डियों का घनत्व बना रहता है, जिससे osteoporosis जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Monsoon Home Cleaning tips to protect home from germs and fungus

Monsoon Home Cleaning: मानसून में घर को जर्म्स से सुरक्षित रखने के 7 आसान तरीके, इन जगहों की सफाई न करें नजरअंदाज

Hotel Hygiene Tips for checking food quality, kitchen cleanliness and restaurant hygiene

Hotel Hygiene Tips: होटल में खाना खराब है या नहीं? पहचानने के ये 7 आसान तरीके, सेहत बचाने में आएंगे काम!

Half Moon in Nails showing white lunula on fingernails as a possible indicator of heart and kidney health

Half Moon in Nails: नाखून में दिखने वाला आधा चांद क्या देता है हार्ट और किडनी की बीमारी का संकेत? जानें एक्सपर्ट की पूरी राय

Gum Disease: Bleeding gums could be a sign of a serious illness! Find out when you should see a doctor immediately.

Gum Disease: मसूड़ों से खून आना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत! जानें कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए

Eye Health Tips: Adopt these simple daily habits to keep your eyes healthy for the long term; your vision will sharpen, and the risk of eye diseases will decrease.

Eye Health Tips: आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए रोज अपनाएं ये आसान आदतें, नजर होगी तेज और बीमारियों का खतरा होगा कम

Dandruff Treatment: Is your dandruff constantly returning? Find out which mistakes are aggravating your scalp problem.

Dandruff Treatment: बार-बार लौट रहा है डैंड्रफ? जानिए कौन-सी गलतियां बना रही हैं आपकी स्कैल्प की समस्या को गंभीर

Leave a Comment