अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार का भगत सिंह चौक भी हुआ जलमग्न, बारिश के पानी में फंसी बस

On: February 14, 2022 5:53 PM
Follow Us:

: बारिश के पानी में फंसी बस,

हरिद्वार: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है. प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश ने हाहाकार मचा रखा है. हरिद्वार में देर शाम से हो रही बारिश की वजह से शहर का मुख्य चौराहा भगत सिंह चौक पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।  चौराहे पर कई फीट पानी जमा होने की वजह से एक बस पानी में फंस गई है।  इसके अलावा कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं. कॉलोनियों और बाजारों में पानी भर गया है।  लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है।  शुक्रवार की शाम से शुरू हुई बारिश से चंद्राचार्य चौक रानीपुर रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

चंद्राचार्य चौक पर बरसाती पानी निकासी के समाधान के लिए पंपिंग सेट भी लगाया गया है. उसके बावजूद भी सड़कें बरसाती पानी से लबालब हो गई है। व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  यहां कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। 

यह भी पढ़े  –  यह 6 नशीले पदार्थ ले सकते है इंसान की जान जानिए कौन से है यह 6 पदार्थ। 

रेलवे पुलिया के नीचे दो से तीन फुट पानी भरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। रेलवे पुलिया से भेल मार्ग की ओर जाने वाले लोग पुलिया के नीचे भरे पानी से चंद्राचार्य चौक की ओर नहीं आ पाते हैं. लंबे समय से लोग जलभराव से निजात की मांग करते आ रहे हैं।  रेलवे पुलिया के नीचे से निकलने वाले वाहन जलभराव के कारण पुलिया के नीचे फंस जाते हैं।  जलभराव के कारण कई वाहनों के इंजन में खराबी आ जाती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Police team investigating the spot in Haridwar woman murder case near old Ganga canal bridge Manglaur

हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: मंगलौर में गंगनहर किनारे मिला 38 वर्षीय महिला का गला कटा शव, इलाके में सनसनी

Crocodile spotted near Gangnahar bank in Haridwar during rain flooded river overflow Slug:

Haridwar Crocodile Fear: पहाड़ों में बारिश से उत्तराखंड की नदियां उफान पर, हरिद्वार में रिहायशी इलाकों तक पहुंचे मगरमच्छ

​”Major action by the Food Safety Department in Haridwar”: कांवड़ मेले के बीच 90 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, दूध, हल्दी और मिर्च के लिए सैंपल

Police and forensic teams exhuming the bodies of two murdered monks buried in a forest pit near Pathreshwar Mahadev Temple in Haridwar.

​हरिद्वार में सनसनी: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाए गए शव; तीन संदिग्ध साधु फरार

A crowd gathered on a busy street in Haridwar at night, confronting and arguing with two youths accused of eve-teasing, while onlookers record videos on their mobile phones.

​हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की बेरहमी से पिटाई, मूकदर्शक बने लोग बनाते रहे वीडियो

Leave a Comment