अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में कारोबारी से लूट का खुलासा, यूपी के 4 बदमाश गिरफ्तार

On: February 14, 2022 5:52 PM
Follow Us:

हरिद्वार में कारोबारी से लूट का खुलासा, यूपी के 4 बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में 15 सितंबर की रात हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हरिद्वार पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी बदमाश यूपी के रहने वाले हैं. हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने सिडकुल लूटकांड का खुलासा किया.

उन्होंने बताया कि इंद्रलोक कॉलोनी में 6 बदमाशों ने लूटकांड को अंजाम दिया था और मनी ट्रांसफर कारोबारी सब्जपाल को गोली भी मार दी थी. इस काम में उनके साथ 2 अन्य लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने सूचना देने का काम किया. 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य बदमाशों की तलाश अभी जारी है.

एसएसपी ने ये भी बताया कि बदमाशों ने एक लाख से ज्यादा की लूट की थी. जिसमें से हर एक के हिस्से में 23-23 हजार रुपये आए थे. इनके पास से एक तमंचा और कुछ नकदी बरामद हुई है. पुलिस की 6 टीमों की मदद से इस लूटकांड का खुलासा हो पाया है. पुलिस द्वारा बाकी फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

यह भी पढ़े – उत्तराखंड – आज रुड़की दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार एसएसपी ने बताया कि लूट को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसमें थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना श्यामपुर क्षेत्र तक 110 सीसीटीवी कैमरों का लगातार निरीक्षण किया गया. इनमें दो अपराधियों की पहचान कर ली गई. पहचाने गए अपराधियों को गठित टीम द्वारा आज चिड़ियापुर श्यामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पकड़े गए अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया.

पकड़े गए अभियुक्तों में दीपेश कुमार, निवासी ग्राम इनामपुर थाना मंडावर बिजनौर, कामेंद्र निवासी लालपुर बिजनौर बताया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटे गए ₹17 हजार और एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Police team investigating the spot in Haridwar woman murder case near old Ganga canal bridge Manglaur

हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: मंगलौर में गंगनहर किनारे मिला 38 वर्षीय महिला का गला कटा शव, इलाके में सनसनी

Crocodile spotted near Gangnahar bank in Haridwar during rain flooded river overflow Slug:

Haridwar Crocodile Fear: पहाड़ों में बारिश से उत्तराखंड की नदियां उफान पर, हरिद्वार में रिहायशी इलाकों तक पहुंचे मगरमच्छ

​”Major action by the Food Safety Department in Haridwar”: कांवड़ मेले के बीच 90 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, दूध, हल्दी और मिर्च के लिए सैंपल

Police and forensic teams exhuming the bodies of two murdered monks buried in a forest pit near Pathreshwar Mahadev Temple in Haridwar.

​हरिद्वार में सनसनी: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाए गए शव; तीन संदिग्ध साधु फरार

A crowd gathered on a busy street in Haridwar at night, confronting and arguing with two youths accused of eve-teasing, while onlookers record videos on their mobile phones.

​हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की बेरहमी से पिटाई, मूकदर्शक बने लोग बनाते रहे वीडियो

Leave a Comment