अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार देर रात ATM उखाड़ रहा युवक पकड़ा गया, पढ़िए पूरी खबर

On: February 14, 2022 5:50 PM
Follow Us:

हरिद्वार देर रात ATM उखाड़ रहा युवक पकड़ा गया, पढ़िए पूरी खबर

हरिद्वार में रविवार की रात में एटीएम उखाड़ रहे एक युवक को हैदराबाद से आई एक फोन कॉल के बाद रानीपुर पुलिस ने धर दबोचा। दरअसल, एटीएम उखाड़ने का प्रयास करने पर हूटर बजने लगा और इसका अलर्ट सीधे हैदराबाद आंध्र प्रदेश हेड क्वार्टर को मिला।

वहां से हरिद्वार पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में एक टीम ने युवक को दबोच लिया।

पड़ताल में सिडकुल क्षेत्र निकलने पर युवक को सिडकुल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। कुल मिलाकर रानीपुर पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम उखड़ने से बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर हैदराबाद से एक कॉल आई।

यह भी पढ़े –  गलवान में चीनी सैनिकों के स्मारक पर खिंचवाई फोटो, ट्रैवल ब्लॉगर को 7 महीने की जेल

जिसमें बताया गया कि सलेमपुर क्षेत्र में उनके एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और रानीपुर कोतवाली पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। कंट्रोल रूम से एटीएम उखाड़ने की सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के भी होश उड़ गए और वह तत्काल टीम लेकर सलेमपुर की तरफ दौड़ पड़े।

पुलिस की चुस्ती फुर्ती का नतीजा यह रहा कि एटीएम उखाड़ने वाला युवक मौके से ही दबोच लिया गया। घटना क्षेत्र सिडकुल थाना क्षेत्र का निकला। जिस पर युवक को सिडकुल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए, मेज पर बरामद तकिया और अन्य सामान रखा है

हरिद्वार: अवैध संबंधों में बाधक बने पति की खौफनाक हत्या; पत्नी और बेटी ने मिलकर रचा था मौत का जाल, मासूम बेटे ने खोला राज

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

Leave a Comment