अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार से रुद्रपुर पहुंचे धामी, राष्ट्रीय सरस मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री

On: February 14, 2022 5:50 PM
Follow Us:

हरिद्वार से रुद्रपुर पहुंचे धामी, राष्ट्रीय सरस मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रुद्रपुर: राष्ट्रीय सरस मेले का आज दूसरा दिन है. आज सीएम पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami attended the National Saras Fair) मेले में शामिल होने रुद्रपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.

सीएम धामी ने महिला सहायता समूहों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया. राष्ट्रीय सरस मेला गांधी मैदान में 10 दिन (National Saras Fair will run for 10 days at Gandhi Maidan) तक चलेगा. देश के तमाम राज्यों से महिला सहायता समूह इस मेले में आए हैं. महिला सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है. प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार सहित जनपद के अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय सरस मेले में मौजूद रहे.

यह भी पढ़े –  गांव से पोते को देखने कोटद्वार आ रही थी बुजुर्ग महिला, गुलदार ने मार डाला

बुधवार को ठुकराल ने किया था सरल मेले का उद्घाटन: विधायक राजकुमार ठुकराल ने गांधी पार्क में राष्ट्रीय सरस मेला 2021 (national saras fair in rudrapur) का बुधवार को शुभारंभ किया था. 10 दिन तक चलने वाले सरस मेले में विभिन्न राज्यों के महिला सहायता समूह की ओर से अपने-अपने स्टॉल लगाए गए हैं. इसके अलावा हैंडी क्राफ्ट, खादी ग्राम उद्योग समेत प्रदेश के 13 जिलों की महिला सहायता समूह ने भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है. राष्ट्रीय सरस मेले में लगभग 160 स्टॉल लगाई गई हैं.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment