अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे MBPG कॉलेज के छात्र, शुक्रवार को हुए लाठीचार्ज का विरोध

On: February 14, 2022 5:28 PM
Follow Us:

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे MBPG कॉलेज के छात्र, शुक्रवार को हुए लाठीचार्ज का विरोध

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एमबीपीजी के कॉलेज के छात्र का धरना खत्म नहीं हुआ है. शुक्रवार को छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए छात्र नेताओं ने एमबीपीजी के कॉलेज के प्राचार्य और हल्द्वानी सीओ का हटाने की मांग की है.

इसी को लेकर छात्रों ने शनिवार को हंगाम किया और कॉलेज में धरना प्रदर्शन भी शुरू किया. कॉलेज परिसर में टेंट लगाकर एबीवीपी के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जबतक लाठीचार्ज में दोषी पुलिस अधिकारियों-पुलिसकर्मियों और प्राचार्य नहीं हटाया जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. बीजेपी नेताओं ने भी छात्रों का समर्थन किया.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि जिस तरह से छात्रों के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, उसका वे विरोध करते हैं. छात्र एडमिशन को लेकर लगातार प्राचार्य से मुलाकात कर अपनी मांग उठा रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज करके अधिकारों का हनन करने का काम किया है.

यह भी पढ़े –  छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर अड़े डीएवी कॉलेज के छात्र, गांधी पार्क के बाहर दिया धरना

छात्र नेताओं ने धरना देते हुए कहा है कि जब तक पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी और प्राचार्य को नहीं हटाया जाता, तब तक वह लोग अपना धरना जारी रखेंगे. साथी छात्र नेताओं ने मांग उठाई है कि जो भी छात्र एडमिशन से वंचित हो गए हैं, उनको कॉलेज प्रशासन तुरंत एडमिशन दे.

बता दें कि शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठे हुए थे. तभी उनकी कॉलेज प्रशासन से नोकझोंक हो गई थी. इस दौरान पुलिस ने भी छात्रों पर लाठीचार्ज किया था.

छात्रों का कहना है वे कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर रहे थे, लेकिन उन पर जबरन लाठीचार्ज किया गया. इस दौरान कई छात्र गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे. वहीं एसपी सिटी हल्द्वानी के मुताबिक कॉलेज में किसी तरह का कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ और केवल भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

A petrol pump worker on a scooter chasing and stopping a white Scorpio SUV on a mountain highway in Bhimtal, Uttarakhand, surrounded by a crowd.

भीमताल में फिल्मी स्टाइल: पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए भागा स्कार्पियो चालक, कर्मी ने 2 किमी स्कूटी दौड़ाकर पकड़ा, वीडियो वायरल

Naresh Pandey Arrested : भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने रात में घर से दबोचा; पॉक्सो, नाबालिग के शोषण और गर्भपात के गंभीर आरोप

Nainital Monsoon 2026: Naini Lake filled with rainwater during Nainital Monsoon 2026, with mist-covered hills and cloudy weather in Nainital.

Nainital Monsoon 2026: नैनीताल में मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से लबालब हुई नैनी झील!

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

नैनीताल: मल्ला-तल्ला अमजड सड़क के सुधारीकरण को 13.10 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा डामरीकरण कार्य

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मची अफरा-तफरी

Leave a Comment