अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी: उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ का EC को खत, चुनावी वाहनों का किराये बढ़ाने की मांग

On: February 14, 2022 12:28 PM
Follow Us:

 मसूरी: उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ का EC को खत, चुनावी वाहनों का किराये बढ़ाने की मांग​​​​​​​

मसूरीः उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने उत्तराखंड परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर चुनाव में कम किराए में वाहन मुहैया कराये जाने को लेकर असहमति जताई है. उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने उत्तराखंड परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि 2016 से जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा चुनाव में अधिकृत किए जाने वाले वाहनों का किराया आज के समय पर उसी दर से दिया जा रहा है, जो बहुत कम है.

पत्र के मुताबिक, उन्होंने कम किराया दर के साथ ही लिखा कि चुनाव के दौरान अधिकृत किए जाने वाले चालकों को भी किसी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं, जिससे वाहन संचालकों के साथ चालकों में भारी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि वाहन चालक जहां भी चुनाव ड्यूटी पर जाते हैं, उनको मतदान करने का भी अधिकार नहीं होता है, जो लोकतंत्र के नियमों के खिलाफ है.

यह भी पढ़े –  उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में महसूस किये गए भूकंप के झटके

सुंदर सिंह पंवार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को इस मामले पर संज्ञान लेने के लिए कहा है. साथ ही चुनाव ड्यूटी वाली गाड़ियों का किराया बढ़ाने और चालकों को खाने, रहने की सुविधा देने व बैलेट पेपर से वोट देने का अधिकार देने की मांग की है. उन्होंने परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर बोलेरो वाहन के लिए प्रति दिन 1800 रुपये और इनोवा वाहन के लिए प्रति दिन 2000 रुपये दैनिक किराए का भुगतान व विश्राम के एवज में 500 रुपये का भुगतान मांगा है.

बता दें कि 2016 में अधिग्रहित की गई गाड़ियों की एवज में 4 सीट वाली गाड़ियों के लिए 585 रुपये और 6 सीट की गाड़ियों के लिए 685 रुपये का भुगतान किया गया था.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून के सहस्रधारा में गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान।

देहरादून: सहस्रधारा में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून में एक घर के प्रवेश द्वार पर खड़ी बुजुर्ग महिला से जानकारी लेते हुए एक महिला और एक पुरुष सरकारी अधिकारी, जो पेंशन सत्यापन फॉर्म भर रहे हैं। बैकग्राउंड में देहारादून की पहाड़ियां दिख रही हैं

देहरादून: फर्जी पेंशनरों की अब खैर नहीं! 15 जून तक चलेगा महा-सत्यापन अभियान, घर-घर दस्तक देंगे अधिकारी

Leave a Comment