पूर्व शनिवार शाम पांच बजे थम गया चुनाव प्रचार का शोर, कल होगा मतदान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पूर्व शनिवार शाम पांच बजे थम गया चुनाव प्रचार का शोर, कल होगा मतदान

On: February 13, 2022 4:07 AM
Follow Us:

पूर्व शनिवार शाम पांच बजे थम गया चुनाव प्रचार का शोर, कल होगा मतदान

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान से पूर्व शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। आखिरी दिन तमाम राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जोर लगाएंगी। इसके लिए तमाम सियासी सूरमा कल तक अपने पार्टी प्रत्याशियों के हक में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे। 

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इन बड़े नेताओं ने सभाओं को किया संबोधित

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सत्तारूढ़ दल भाजपा की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज चुनाव प्रचार के लिए मैदान में आए, वहीं कांग्रेस की ओर से महासचिव प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी मोर्चा संभाला। वहीं, आपको बता दे की आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया भी मैदान खड़े दिखेप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सियासी पार्टियों का पूरा जोर अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने था। इसके लिए सियासी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। बता दे कि भाजपा की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया था, वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोटद्वार और टिहरी में जनसभाओं को संबोधित किया था। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह धनोल्टी, रायपुर और सहसपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली कर रहे थे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यमकेश्वर, सल्ट और रामनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के हक में वोट की अपील की

Congress party ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। बता दे कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कोटद्वार, यमकेश्वर और नरेंद्रनगर में सभाओं को सम्बोधित। 

जबकि एमपी व सीडब्ल्यूसी के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा झबरेड़ा, खानपुर, हरिद्वार ग्रामीण और डोईवाला में पार्टी प्रत्याशियों के हक में रैली कर वोट की अपील कर रहे है। वहीं आम आदमी पार्टी के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया विकासनगर, सहसपुर, मसूरी और डोईवाला में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। आपको बता दे कि शनिवार शाम को पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाने के बाद उम्मीदवार डोर टु डोर जनसंपर्क ही कर सकेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

GMOU passenger bus accident near Bhadalikhal in Pauri Garhwal, Uttarakhand, where the bus fell into a gorge

Pauri Bus Accident: पौड़ी के भदालीखाल के पास खाई में गिरी GMOU की बस, 30 यात्रियों की अटकी सांसें; पेड़ से टकराकर रुकी

Gairsain Assembly Session: 24 अक्टूबर को देहरादून में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक, प्रीतम सिंह ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

​President Droupadi Murmu Kedarnath visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर के पहले हफ्ते में केदारनाथ दौरा संभावित, प्रशासन जुटा तैयारियों में

​Daler Mehndi विवाद: मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल को लगाया फोन, कहा- ‘आरोप साबित करें तो गाना छोड़ दूंगा’

​Uttarakhand Madrasa News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं रविवार को होगी साप्ताहिक छुट्टी

​Uttarakhand Police Recruitment: पुलिस स्मृति दिवस पर बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम धामी ने किया 1600 पदों पर भर्ती का ऐलान

Leave a Comment