अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Election: प्रियंका गांधी ने उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र किया लॉन्च

On: February 12, 2022 6:49 AM
Follow Us:

Uttarakhand Election: प्रियंका गांधी ने उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र किया लॉन्च

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान को धार देने के लिए कांग्रेस ने आज अपना मेन‍िफेस्‍टो लॉन्च कर दिया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने देहरादून पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को जारी किया. कांग्रेस के इस प्रतिज्ञा पत्र में बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई चुनावी मुद्दे शामिल हैं.

वहीं, देहरादून पहुंचने पर प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रियंका गांधी के संबोधन से पहले नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संबोधन दिया. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि, आज हमारे उत्तराखंड को भी नारी शक्ति की जरूरत है. हरीश रावत ने कहा कि, वो प्रदेश की जनता से वादा करते हैं कि वो घोषणापत्र में लिखी गई एक-एक बात को दिल और जान से पूरा किया जाएगा.

यह भी पढ़े – कांग्रेस उपाध्यक्ष अकील अहमद बोले- हां मैंने की मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की मांग, गुस्से में BJP

उन्होंने कहा कि, सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए युवाओं के लिए रोजगार, लेकिन भाजपा सरकार की प्राथमिकता है नागरिकों की जासूसी. देश को युवा एजेंडा चाहिए, देश को युवाओं के लिए रोजगार का रोडमैप चाहिए. राजनीति में हिंसा और नफरत फैलाने वालों का एक ही मकसद होता है, कोई उनसे काम पर सवाल न पूछे जबकि, हमारा उद्देश्य ये है कि लोगों से जुडे़ मसलों की बाधाएं दूर हों और उन्हें मौके मिले.

कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के लोगों के लिए रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व आय की सुरक्षा की व्यवस्था व महंगाई से राहत दिलाने की प्रतिज्ञा लेती है. उत्तराखंडी स्वाभिमान के संकल्प के साथ कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन की बयार बह रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment