Doon Prime News
entertainment

दिलीप कुमार की मौत के बाद अब सायरा बानो की भी तबीयत बिगड़ी, ICU में कराना पड़ा भर्ती


दिलीप कुमार की मौत के बाद अब सायरा बानो की भी तबीयत बिगड़ी, ICU में कराना पड़ा भर्ती

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री (Indian film industry) की मशहूर अदाकारा सायरा बानो (Saira Banu) के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया है। सायरा बानो हिंदी सिनेमा के tragedy king दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी हैं। दिलीप कुमार का इसी साल जुलाई में इंतकाल हो गया था। इसके बाद से सायरा बानो खबरों से दूर हैं।

News agency ANI की खबर के अनुसार दिलीप कुमार के इंतकाल के बाद से सायरा बानो की तबीयत खराब चल रही है। बुधवार तबीयत में सुधार न होने के चलते 1 सिंतबर को उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सायरा बानो को blood pressure और oxygen level भी कम की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभिनेत्री को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

वहीं सायरा बानो की तबीयत का पता चलते ही फैंस और उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीती 7 जुलाई को दिलीप कुमार का निधन हो गया था। वह 98 साल के थे। उनके निधन के बाद से सायरा बानो भावनात्मक रूप से टूट गई हैं। दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो ने कहा था कि उनसे जीने का कारण छीन लिया गया है।

यह भी पढ़े-  बड़ी खबर : एक बार फिर बढ़े घरेलू रसोई गैस के दाम, जानिए क्या है एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

यह बात सायरा बानो ने दिलीप कुमार के डॉक्टर से कही थी, जब डॉक्टर ने उन्हें दिलीप कुमार के निधन के बारे में बताया था। दिलीप कुमार का इंतकाल मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में 98 वर्ष की आयु में हुआ है। वह लंबे समय से बीमार थे। इससे पहले भी दिलीप कुमार अक्सर बीमार पड़ते थे तो सायरा बानो ही उनको संभालती थीं। उनकी सेहत और तबीयत के बारे में भी वही जानकारी देती थीं।

आपको बता दें कि सायरा बानो हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से रही हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था और हिट फिल्में दी थीं। सायरा बानो ने हिंदी सिनेमा के tragedy king दिलीप कुमार से शादी की। सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को उत्तराखंड के मसूरी में हुआ था। सायरा बानो ने Bollywood में अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र से कर दी थी। उनकी डेब्यू फिल्म साल 1961 में आई जंगली थी। इस फिल्म में सायरा बानो के साथ दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर मुख्य भूमिका में थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Related posts

Nargis fakri ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया बॉलीवुड के बारे में बताई चौंकाने वाली बात

doonprimenews

फिल्म इंडस्ट्री में काम ना मिल पाने के दौरान सब्जी बेचने लगी यह मशहूर अदाकार, सोशल मीडिया पर फोटोस हुई वायरल।

doonprimenews

बॉलवुड एक्ट्रसे करिश्मा कपूर हुईं कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए पूरी खबर।

doonprimenews

Leave a Comment