गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, भगवान बुद्ध के बारे में बताएं कुछ खास बातें – Doonprimenews

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, भगवान बुद्ध के बारे में बताएं कुछ खास बातें

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, भगवान बुद्ध के बारे में बताएं कुछ खास बातें

आज शनिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन भगवान बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद अपना पहला ज्ञान संसार को दिया था। हमारे यहां कहा गया है कि जहां ज्ञान है वही पूर्णता है। जब उपदेश देने वाले खुद बुद्ध हो तो स्वाभाविक है कि ज्ञान इस संसार के लिए कल्याण का पर्याय बन जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने यह भी कहा कि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने पूरे जीवन का सूत्र हमें बताया था। उन्होंने दुख के बारे में बताया, दुख के कारणों के बारे में बताया, यह आश्वासन दिया कि दुखों से जीता जा सकता है और इस जीत का रास्ता भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आज इस कोरोना महामारी के रूप में मानवता के सामने संकट खड़ा है तब बुद्ध हमारे लिए और प्रसांगिक हो जाते हैं। बुद्ध के मार्ग पर चलकर हम हर बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कैसे कर सकते हैं, भारत ने यह करके दिखाया है। दूध के सम्यक विचारों को लेकर आज दुनिया के देश भी एक दूसरे का हाथ थाम रहे हैं। वह एक दूसरे की ताकत बन रहे हैं। आज पूरी दुनिया में बुद्ध पर आस्था रखने वाले लोग हैं।

 यह भी पढ़े – देहरादून के इन थानों में खड़ी गाड़ियों की होगी नीलामी, कई सालों से खड़ी है यह गाड़ियां, पढ़िए पूरी खबर

पीएम मोदी(PM Modi) ने भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए जीवन के लिए अष्टांग सूत्रों के बारे में जानकारी दी। 

-सम्यक दृष्टि

-सम्यक संकल्प

-सम्यक वाणी

-सम्यक कर्म

-सम्यक आजीविका

-सम्यक प्रयास

-सम्यक मन

-सम्यक समाधि

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Leave a Comment