नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले गांधी-बोले मैं न्याय मिलने तक साथ खड़ा हूं – Doonprimenews

नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले गांधी-बोले मैं न्याय मिलने तक साथ खड़ा हूं

नाबालिग लड़की की  रेप के बाद हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले गांधी-बोले मैं न्याय मिलने तक साथ खड़ा हूं

दिल्ली (Delhi)में नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या के मामले में लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। आज सुबह कांग्रेस पार्टी(congress party) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी में ही पीड़ित परिवार से बातचीत की। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद, मैंने परिवार से बात की, वो इंसाफ चाहते हैं और कुछ नहीं। उनका कहना है कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ और उनकी मदद की जानी चाहिए। मैंने उनसे कहा कि मैं उनके साथ खड़ा हूं। राहुल गांधी उनके साथ तबतक खड़ा है जबतक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता

वहीं,माता-पिता (Mother-Father) का आरोप है कि उनकी बच्ची के साथ बलात्कार (Rape) किया गया और एक पुजारी (Priest) ने यह झूठ बोलकर उसका जबरन अंतिम संस्कार (Funeral) करा दिया कि उसकी मृत्यु बिजली (Death Lightning) का करंट लगने से हुई है। कल बच्ची के माता-पिता (Mother-Father) ने कई लोगों के साथ मिलकर पुराना नांगल (Old Nangal) क्षेत्र में घटनास्थल पर धरना दिये और दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की।

यह भी  पढ़े -उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, हिस्ट्रीशीटर पति-पत्नी स्मैक के साथ गिरफ्तार, जानिए कहां की है खबर

पुलिस (Police) ने सोमवार(Monday) को कहा था कि बच्ची की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी में बलात्कार (Rape) की धारा जोड़ दी गई है और पुजारी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। पुलिस(Police) ने बताया था कि बच्ची अपने माता-पिता(Mother-Father)के साथ गांव (Village) में श्मशान घाट (Graveyard) के सामने किराए के घर (Home) में रहती थी। रविवार(Sunday) शाम साढ़े पांच बजे वह अपनी मां को सूचित कर श्मशान घाट (Graveyard) में लगे पानी के कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी।

आपको बता दें कि कल भी कई सियासी दलों के नेता, पुलिस(Police) अधिकारी के साथ- साथ कई बड़ी हस्तियां पीड़ित परिवार(Family) से मिलने पहुची थीं। कल धरना-प्रदर्शन में भीम आर्मी (Bhim Army) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chief Chandrashekhar Azad) भी शामिल हुए। आजाद (Azad) ने कहा, कि मामले की उचित तरीके से जांच होनी चाहिए। यह झूठ था कि लड़की की मृत्यु करंट लगने से हुई थी। उन्होंने परिवार(Family) की मौजूदगी के बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Leave a Comment