अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

10 december की थी शादी सड़क  हादसे में हुई मौत ,दोनों का साथ

On: February 11, 2022 5:20 AM
Follow Us:

Uttarpradesh के औरैया से एक दर्दनाक खबर आई है, जहां पर एक सड़क हादसे में लड़के और लड़की की मौत हो गई. आए  दिन सड़क पर दर्दनाक हादसे होते रहते है ,ऐसे ही एक हादसे मे एक couple जो अपनी शादी की शॉपिंग के लिए KANPUR गए हुए थे  ,स्कूटी से दोनों घर  लौट रहे थे की अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी पर टकर मार दी और दोनों की मौत हो गयी. 
शादी से पहले दर्दनाक हादसा 
बताया जा रहा है कि मृतक सचिन श्रीवास्तव और सोनी एक ही मोहल्ले में रहते थे. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों को अपने परिजनों को इस शादी के लिए काफी मनाना पड़ा था. अलग-अलग जाति होने के कारण दोनों के परिजन इस शादी के लिए मुश्किल से तैयार हुए थे. सचिन श्रीवास्तव सीबीआई में क्लर्क के पद पर तैनात था. रिंग सेरेमनी हो चुकी थी और दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन इस हादसे ने दोनों परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.  

परिवार का रो रो के बुरा हाल 
मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. जैसे ही दोनों की डेड बॉडी घर पर लाई गई, घर पर कोहराम मच गया. परिजनों की आंखें भर आईं. फिर एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया. दोनों की मौत से पूरे इलाके में गम का माहौल पैदा हो गया है.   

पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी 
वहीं पुलिस का कहना है कि postmartum  के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है. इस हादसे की जांच की जा रही है. अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई.  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment