अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शहीद अमरीश त्यागी का अंतिम संस्कार,16 साल बाद हुआ

On: February 11, 2022 5:16 AM
Follow Us:

शहीद अमरीश त्यागी का अंतिम संस्कार,16 साल बाद हुआ

शहीद सैनिक Amrish tyagi का 16 साल बाद मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ उनके गांव हिसाली में अंतिम संस्कार हुआ। बेटी ईशू ने पहली बार पिता का चेहरा देखा। पिता का शव देखकर वह बिलख पड़ी। बोली मैं भी सेना में जाऊंगी और पिता की तरह देश की सेवा करूंगी।

यह भी पढ़े -हरीश रावत के लिए बड़ा झटका माना जाएगा सिद्धू का इस्तीफा

यह सुनकर सबकी आंखें नम हो गई। अमरीश जब लापता हुए थे, तब ईशू का जन्म भी नहीं हुआ था। उसने अपनी मां से ही पिता को जाना था। परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह उसे भी उम्मीद थी कि एक दिन पिता आएंगे। लेकिन 16 साल बाद वह उम्मीद टूट गई। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। भतीजे दीपक त्यागी ने मुखाग्नि दी।

हिसाली गांव के पूर्व सैनिक राजकुमार त्यागी का छोटा बेटे Amrish त्यागी सेना में नायक के पद पर तैनात थे। 2005 september में सेना का 25 सदस्य दल ने हिमालय की सबसे ऊंची चोटी सतोपंथ (7075) पर तिरंगा फहराया था। इस दल में अमरीश त्यागी भी शामिल थे। पर्वतारोही दल जब तिरंगा फहराकर लौट रहा था तो 23 सितंबर को अचानक चार जवानों के पैर फिसल गए, वह बर्फ की खाई में जा गिरे। रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन सैनिकों के शव बरामद कर लिए गए थे। अमरीश का शव नहीं मिला था। बड़े भाई विनेश त्यागी ने बताया कि 2006 में सेना ने अमरीश त्यागी को मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। इसके बाद 23 सितंबर 2021 को अमरीश का शव गंगोत्री हिमालय से बरामद हुआ। सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार सुबह करीब 10:10 बजे सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अमरीश का शव देखकर पत्नी बबीता, बेटी ईशू, बहन सुमन, भाई रामकिशोर, विनेश त्यागी, अरविंद त्यागी का रो-रोक कर बुरा हाल हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे भतीजे दीपक त्यागी पुत्र रामकिशोर ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। सैनिक की अंतिम यात्रा में पावन चिंतन धारा आश्रम के आध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा, विधायक अजीतपाल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, भाजपा पश्चिम क्षेत्र संयोजक मीडिया संपर्क विभाग अमित त्यागी, रालोद नेता अमरजीत सिंह बिड्डी, अमित त्यागी सरना, सपा नेता श्रवण त्यागी, नितिन त्यागी, विकास यादव, कांग्रेस नेता अभय त्यागी उर्फ राजू, विनीत त्यागी, देवदत्त त्यागी, विश्वदीप त्यागी, मोदीनगर एसडीएम आदित्य प्रजापति, तहसीलदार प्रकाश सिंह, एसओ सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment