अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सरकार बेच रही है सस्ते दामों में सोना,जाने कैसे खरीदे कम दामों में सोना।

On: February 11, 2022 4:43 AM
Follow Us:

सरकार बेच रही है सस्ते दामों में सोना,जाने कैसे खरीदे कम दामों में सोना।

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एकदम सही समय है। केंद्र सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना की शुरुआत सबसे पहले नवंबर 2015 में हुई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सोने के भौतिक रूप की मांग में कमी लाना है, यानि कि लोग ज्वेलरी से ज्यादा बॉन्ड में निवेश करें। इस स्कीम के बारे में ज्यादा जानते हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 12वीं सीरीज एक मार्च से शुरू हो रही है और पांच मार्च तक आप इसमें निवेश कर पाएंगे। यह स्कीम चालू वित्त वर्ष की आखिरी सीरीज है। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत दस महीने में सबसे कम है यानि दस महीने के निचले स्तर पर है। 

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बार गोल्ड सब्सक्रिप्शन की कीमत 4,662 रुपये प्रति ग्राम तय की है। इससे पहले  वित्त वर्ष में दूसरी सीरीज यानि मई 2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 4,590 रुपये प्रति ग्राम थी। वहीं 11वीं सीरीज में बॉन्ड की कीमत 4,912 रुपये प्रति ग्राम थी। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो आपको प्रति ग्राम पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि आप एक ग्राम सोने के लिए 4,612 रुपये खर्च करेंगे। 

यह  भी पढ़ें- भारत सरकार जल्द लाने वाली है LIC का IPO, पालिसी धारकों के लिए खुशखबरी, मिलेगा यह खास फायदा।

सरकारी गोल्ड बॉन्ड की कीमत बाजार में चल रहे सोने के भाव से कम होती है। बॉन्ड के तौर पर आप सोने में न्यूनतम एक ग्राम और अधिकतम चार किलो तक निवेश कर सकते हैं। इस पर टैक्स छूट भी मिलती है। इसके अलावा स्कीम के जरिए बैंक से लोन भी लिया जा सकता है। इस स्कीम में किसी तरह की कोई धोखाधड़ी और अशुद्धता की संभावना नहीं होती। ये बॉन्ड आठ साल के बाद मैच्योर होंगे, यानि कि आठ साल के बाद पैसा निकासी कर सकते हैं। इसके अलावा पांच साल बाद भी पैसा निकालने का विकल्प होता है। 

इस गोल्ड की बिक्री बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए होती है। सॉवरेन गोल्ड स्कीम पर हर साल 2.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। ब्याज निवेशक के खाते में अर्ध-वार्षिक तरीके से जमा किया जाता है। बॉन्ड की मैच्योरिटी होने पर इसे भारतीय रुपये में भुनाया जा सकता है। यह पैसा सीधे निवेशक के खाते में आता है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिकी डॉलर और भारतीय रुपये के एक्सचेंज रेट को दर्शाता ग्राफ और 95.12 का रिकॉर्ड निचला स्तर।

Rupee at All-time Low: डॉलर के मुकाबले पहली बार 95 के पार निकला रुपया, क्या और गहराएगा संकट? जानें आम आदमी पर इसका असर

विजयपत सिंघानिया रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन का पोर्ट्रेट।

अलविदा ‘टेक्सटाइल किंग’: रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन, साहसिक उड़ानों और विवादों से भरा रहा सफर

गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचा भारतीय एलपीजी टैंकर 'जग वसंत', जो 42,000 मीट्रिक टन गैस लेकर आया है। ऊर्जा संकट के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत का दृश्य।

बड़ी खुशखबरी: अब नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, गुजरात पहुंचा 42 हजार टन LPG का महाजहाज

भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का ग्राफ और ज्वेलरी शॉप।

Silver Price Crash: क्या आपने देखी है ऐसी ऐतिहासिक गिरावट? चांदी ₹11,000 टूटी, अब ₹2 लाख के करीब पहुँचने के आसार

भारत में पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को दर्शाता पेट्रोल पंप का दृश्य और रेट बोर्ड (Petrol price hike in India March 2026)

West Asia Conflict का भारत पर असर: प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2 से ज्यादा का उछाल, जानें अपने शहर के रेट्स

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 92.61 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, शेयर बाजार और स्टॉक एक्सचेंज का दृश्य।

ईरान संकट की आग में झुलसा रुपया: डॉलर के मुकाबले 92.61 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा

Leave a Comment