अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

खटीमा में बारिश के बीच छाता लेकर सीएम धामी का डोर टू डोर कैंपेन, लगाया 60 पार का नारा

On: February 11, 2022 3:03 AM
Follow Us:

खटीमा में बारिश के बीच छाता लेकर सीएम धामी का डोर टू डोर कैंपेन, लगाया 60 पार का नारा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार जोरों पर है. खटीमा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश के बीच शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार कर जनता से आशीर्वाद मांगा. मुख्यमंत्री ने 6 महीने के अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को अपनी जीत का आधार बताया.

उत्तराखंड की सबसे हॉट विधानसभा सीट खटीमा में भारी बारिश के बीच भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा धुआंधार प्रचार जारी है. कल देर शाम खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आज अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. आज सवेरे ही मुख्यमंत्री ने बारिश के बीच शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर जनता से विकास कार्यों के आधार पर उनका समर्थन मांगा.

मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जहां भी जा रहे हैं, जनता का उन्हें अपार स्नेह मिल रहा है. खटीमा उनका गृह क्षेत्र है. सीएम धामी ने कहा कि यहां तो जनता उन्हें बहुत प्यार करती है. साथ ही प्रदेश में भी जिस तरह से जनता उनके चुनाव प्रचार के दौरान उपस्थिति दर्ज करा रही है, उन्हें पूरा भरोसा है कि अबकी बार 60 बार का नारा जरूर सफल होगा.

खटीमा से लगातार दो बार विधायक और छह माह पहले ही मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा क्षेत्र में बहुतायत में रहने वाले थारू जनजाति समाज के बच्चों के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय खुलवाया है. पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन की स्थापना करवाई है. खेल स्टेडियम, बस अड्डा, इंजीनियरिंग कालेज, केंद्रीय विद्यालय, शहीद स्मारक पार्क, पर्यटकों के लिए क्रोकोडाइल पार्क व जंगल सफारी व खटीमा का सुंदरीकरण आदि कार्य करवाए हैं. यही सीएम धामी की मजबूती का आधार बन रहे हैं. कमजोरी की बात करें तो यहां बरसात में जलभराव मुख्य समस्या है, जिसे विपक्ष मुद्दा बना रहा है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment