अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

भारत की इस महिला ने बनाया सबसे अधिक उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड,जानिए कितनी है उम्र

On: February 10, 2022 6:21 PM
Follow Us:

भारत की इस महिला ने बनाया सबसे अधिक उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड,जानिए कितनी है उम्र

गुजरात की एक महिला ने दुनिया की सबसे अधिक उम्र की मां बनने का दावा किया है। उसका कहना है कि वह 70 साल की उम्र में पहली बार मां बनी हैं।  जीवनबेन राबरी और उनके पति मालधारी ने गर्व के साथ अपना बेटा पत्रकारों को दिखाया। दंपती ने बताया कि बच्चे का जन्म IVF तकनीक से हुआ है। राबरी और मालधारी गुजरात के एक छोटे से गांव मोरा के रहने वाले हैं। राबरी और मालधारी का विवाह 45 साल पहले हुआ था।राबरी ने कहा कि उनके पास कोई पहचानपत्र नहीं है, लेकिन उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी उम्र 70 साल है।

शादी के 45 सालों के बाद घर में किलकारी गूंजने की वजह से पूरे गांव में खुशियों का माहौल है। 70 साल की महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। डा. नरेश भानुशाली ने दंपति से स्पष्ट तौर पर कहा था कि उम्र अधिक होने और कुछ कठिनाईयों के कारण बच्चे को जन्म देना मुश्किल है लेकिन दंपती ने भगवान पर विश्वास जताया और इस असंभव और कठिन काम को संभव व आसान बना दिया।

यह भी पढ़े-  Breaking news- डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को आजीवन कारावास

2009 में  दुनिया की सबसे अधिक उम्र में मां बनने का रिकार्ड UK की Elizabeth Adeney के नाम था  जिन्होंने 2009 के मई में बेटे को जन्म दिया था। बच्चे का जन्म IVF तकनीक के जरिए ही कराया गया था। UK में 50 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए IVF की सुविधा नहीं थी इसके लिए एलिजाबेथ को Ukraine जाना पड़ा था।

74 साल की उम्र में जुड़वा बच्चियों को दिया था जन्म

हालांकि, एक अन्य भारतीय महिला एरामत्ती मंगायम्मा के बारे में माना जाता है कि वह सबसे अधिक उम्र में पहली बार मां बनीं। सितंबर 2019 में 74 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment