अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में आज चेहलुम का जुलूस: करनपुर से होगी शुरुआत, कई प्रमुख रूट डायवर्ट; निकलने से पहले देखें नया ट्रैफिक प्लान

On: August 4, 2026 6:48 AM
Follow Us:

​देहरादून।

राजधानी देहरादून में आज चेहलुम का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता को जाम से बचाने के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान जारी किया है। दोपहर 2:00 बजे करनपुर से शुरू होने वाले इस जुलूस के कारण शहर के कई मुख्य चौराहों और मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुलूस जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, संबंधित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को रोककर उन्हें वैकल्पिक रास्तों की ओर भेजा जाएगा।

​दोपहर 2 बजे से बदलेगा ट्रैफिक, ये रहेंगे मुख्य डायवर्जन

​यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार विभिन्न चौराहों पर इस तरह फेरबदल रहेगा:

• ​यूकेलिप्टिस चौक व बेनी बाजार: यूकेलिप्टिस चौक से सर्वे चौक और बेनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को घंटाघर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा आराघर चौक और क्रॉस रोड से भी यातायात डायवर्ट रहेगा।

• ​सर्वे चौक से लैंसडाउन चौक: सर्वे चौक से लैंसडाउन चौक की दिशा में जाने वाले वाहनों को क्रॉस रोड की तरफ भेजा जाएगा।

• ​कनक चौक व सुभाष रोड: कनक चौक से रोजगार तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को पैसिफिक तिराहे से होते हुए सुभाष रोड और बेनी बाजार की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा।

• ​बुद्धा चौक और दर्शनलाल चौक: जब जुलूस लैंसडाउन चौक पर पहुंचेगा, तो बुद्धा चौक और दर्शनलाल चौक से किसी भी वाहन को लैंसडाउन चौक की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

• ​तहसील चौक: जुलूस के दर्शनलाल चौक की तरफ बढ़ते ही तहसील चौक से वाहनों को दून चौक की ओर मोड़ दिया जाएगा।

• ​घंटाघर क्षेत्र: घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर जाने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

​ऑटो-विक्रम और सिटी बसों के लिए ये बने नए रूट

​सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी विक्रम और सिटी बसों का रूट तय कर दिया गया है:

• ​विक्रम रूट नंबर 3: इस रूट के विक्रमों को रेसकोर्स चौक से वापस कर रेसकोर्स PNB तिराहा और आराघर टी-जंक्शन की ओर भेजा जाएगा।

• ​विक्रम रूट नंबर 5 व 8: इन नंबरों के विक्रमों को रेलवे गेट से ही वापस मोड़ दिया जाएगा।

• ​विक्रम रूट नंबर 2 व सिटी बसें: 2 नंबर के विक्रम, सिटी बसें और अन्य भारी वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।

​पुलिस की अपील: वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

​देहरादून पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने शहरवासियों तथा यात्रियों से अपील की है कि वे आज दोपहर के समय अनावश्यक रूप से जुलूस मार्ग की ओर जाने से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले रूट प्लान जरूर चेक कर लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। emergency वाहनों और एम्बुलेंस के लिए विशेष व्यवस्था रखी गई है।

ये भी पढ़े➜आजमगढ़ में बड़ा दर्दनाक हादसा: बिजली के खंभे से टकराकर आग का गोला बना डीजल टैंकर, ड्राइवर-खलासी समेत 3 लोगों की जलकर मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

​Uttarakhand Pension News 2026: बैंक हड़ताल से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन और पेंशन

Leave a Comment