अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कुख्यात माफिया डॉन करीम लाला के पोते चिंकू पठान पर एनसीबी का शिकंजा

On: February 9, 2022 6:09 PM
Follow Us:

कुख्यात माफिया डॉन करीम लाला के पोते चिंकू पठान पर एनसीबी का शिकंजा

पुणे (डीवीएनए ), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने माफिया सरगना रहे करीम लाला के पोता चिंकू पठान के ड्रग कार्टेल का पता लगाने के लिए शनिवार को पुणे में छापेमारी की। एजेंसी ने भिवंडी में एक ज्वेलर को भी उसकी दुकान से मेफेड्रोन (एमडी) नामक मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले एनसीबी ने शुक्रवार को भी चिंकू पठान गैंग के एक गुर्गे को डोंगरी इलाके से गिरफ्तार कर उससे एमडी बरामद किया था। एजेंसी ने शुक्रवार को बताया था कि पठान की एक डायरी मिली है, जिसमें 20 ड्रग पेडलरों के नाम हैं। ड्रग्स की बिक्री से मिले पैसों का इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में हो रहा है। इसलिए चिंकू के बारे में जुटाई गई जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) से भी साझा की जाएगी।चिंकू के दाऊद इब्राहिम से संपर्कों की भी जांच की जा रही।इधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने फरार अंडरव‌र्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गा और गुजरे जमाने के माफिया डॉन करीम लाला के पोता परवेज खान समेत चार लोगों को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। परवेज खान उर्फ चिंकू पठान उर्फ चिंकू चोकोबार पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। बताया गया है कि उसके पास कई मोबाइल फोन हैं और वह एक सिम कार्ड का एक दिन ही इस्तेमाल करता है। उसके मोबाइल में दुबई के भी कई लोगों के भी नंबर हैं। एजेंसी उन नंबरों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। चिंकू से 52 ग्राम एमडी, 2.9 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल भी जब्त किया गया है। उसके एक पार्टनर आरिफ भुजवाला के डोंगरी स्थित आवास पर ड्रग निर्माण फैक्ट्री पर भी छापेमारी की गई है। यहां से करोड़ों रुपये के ड्रग्स और दो करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए हैं।एजेंसी ने बताया है कि चिंकू ने हाईटेक दफ्तर बना रखा है तथा बायोमेट्रिक के निशान से ही उसमें प्रवेश किया जा सकता है। दफ्तर में 15-20 सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं। उसके लिए कम से कम से 25-30 ड्रग पेडलर काम करते हैं। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की टीम चिंकू को गिरफ्तार करने घनसोली गई थी। वहां से परवेज और जाकिर शेख को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरिफ का नाम सामने आने पर उसे पकड़ने के लिए टीम डोंगरी पहुंची, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। एजेंसी ने उसके घर से 2.18 करोड़ रुपये जब्त किए। उसने अपने घर में चौथी मंजिल पर ड्रग फैक्ट्री भी बना रखी थी।संवाद ,वाजेद असलम

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून पुलिस में आधी रात बड़ी सर्जरी: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 53 अधिकारियों के किए तबादले, 11 थानों के कप्तान बदले

Weather Forecast India

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, लेकिन यूपी-बिहार से राजस्थान तक बरसेंगे बादल, पहाड़ों में भी अलर्ट

​उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 108 सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित

​देहरादून के वसंत विहार में सनसनी: 23 I युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: Dehradun में आंकड़ा 300 पार, कोविड और डेंगू के नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Weather Forecast India rain alert across 20 states including Delhi and Uttarakhand

Aaj Ka Mausam: बिहार से असम तक 20 राज्यों में बारिश, दिल्ली में Yellow Alert; पहाड़ों पर भी खतरा!

Leave a Comment