Demo

देहरादून: उत्तराखंड के उत्पादों को अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के उत्पादों को वैश्विक मान्यता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि और तकनीकी समेत विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ावा देना जरूरी है। सोमवार को विश्व मानक दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित हिमालयन संस्कृति सभागार में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि देशभर के 10,000 से अधिक स्कूलों में BIS ने मानकों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जो सराहनीय प्रयास है। ###

देहरादून में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुला दिव्याशा केंद्र

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (NIEPVD) में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (PMDK) का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने किया। उद्घाटन के दौरान दिव्यांगजनों को 14 इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित की गईं। राजपुर रोड स्थित इस संस्थान में प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक सेंटर, श्रवण यंत्र लैब, कास्टिंग और माप कक्ष समेत कई सुविधाओं का भी शुभारंभ किया गया। सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड में यह पहला दिव्याशा केंद्र है, जिससे दिव्यांगजन अब कृत्रिम उपकरणों के लिए परेशान नहीं होंगे। केंद्र पर ही व्हीलचेयर और अन्य उपकरणों का निर्माण शुरू होगा। साथ ही, राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिविर आयोजित कर बच्चों को जागरूक करने की योजना भी बनाई गई है। देशभर में अब तक 65 दिव्याशा केंद्र खोले जा चुके हैं, और अगले तीन वर्षों में इसे बढ़ाकर 300 केंद्र तक ले जाने का लक्ष्य है। परिवहन निगम कर्मचारी 22 अक्टूबर से हड़ताल पर उधर, उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक 48 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। नियमितीकरण और राष्ट्रीयकृत मार्गों पर नई निजी बसों को परमिट देने का विरोध कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 5 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि सरकार के रुख को देखते हुए यह हड़ताल जरूरी हो गई है। मोर्चा के संयोजक अशोक चौधरी, रविनंदन कुमार और रामकिशुन राम ने बताया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो हड़ताल को और लंबा खींचा जाएगा। इस हड़ताल का असर राज्य के परिवहन तंत्र पर व्यापक रूप से पड़ने की आशंका है, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढें- हल्द्वानी में किशोरी के साथ गैंग रेप, जागरण से लौटते समय हुई दरिंदगी

Share.
Leave A Reply