पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है। उसके द्वारा तंजानिया के ही रहने वाले अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर अलग अलग राज्यो में कोकीन सप्लाई की जाती है, अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनका मुख्य सप्लायर फैयान्सी है जो कि तंजानिया देश का ही रहने वाला है और बीच- बीच में इण्डिया आता जाता रहता है, उसी के द्वारा उसके साथी मैकडोनल्ट को सप्लाई करने के लिए कोकीन उपलब्ध कराई जाती है तथा मैकडोनल्ट द्वारा उक्त कोकीन को अभियुक्त के माध्यम से अलग अलग व्यक्तियो को सप्लाई करवाई जाती है। अभियुक्तों द्वारा देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए उन्हें अपना कमीशन मिलता है। अभियुक्त उक्त कोकीन को सप्लाई करने के लिये दिल्ली से लाया था।
*नाम पता अभियुक्तगण :-*
1- NASSOR ZAHRAN HEMED S/O ZAHRAN HEMED R/0 ZANZIBA PS BUBUBU DISTT BUBUBU TANZANIA
हाल पता- C19A टर्नर रोड] थाना क्लेमेंट टाउन] देहरादून उम्र 35 वर्ष।
*वाछिंत अभियुक्त :-*
मैकडोनल्ट निवासी तंनजानिया *
बरामदगी-
*1- 68 ग्राम अवैध कोकीन *
(अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹ 50 लाख)
*2- बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3- 95 ikjn’khZ iUuh4- SF-400 WHITE COLOUR *
नोट :- अभियुक्त को गिरफ्तारी कर मादक पदार्थो की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- ₹ के पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।**
पुलिस टीम :-*1- श्री अनिल जोशी (क्षेत्राधिकारी सदर ) 2- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर3- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी कुठाल गेट 4- उ0नि0 प्रवेश रावत5- उ0नि0 बलबीर सिंह रावत6- कानि0 सुरेन्द्र7- कानि0 अमित भट्ट
यह भी पढें- देहरादून-कौड़ियाला मार्ग पर ट्रक दुर्घटना, वाहन काट SDRF की तत्परता से दो घायल व्यक्तियों को बचाया गया