Demo

नैनीताल। नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील में सोमवार को एक महिला ने पति के साथ हुए विवाद के बाद झील में छलांग लगा दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। हालांकि, नौका चालकों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और तुरंत बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब कई नाव चालक पर्यटकों को झील में नौकायन करा रहे थे। इस दौरान पाषाण देवी मंदिर के पास से झील में कूदने और चीखने की आवाज सुनाई दी। एक नाव चालक ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए अपनी नाव झील के किनारे तक पहुंचाई और पानी में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और महिला ने बताया कि पति से विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। अस्पताल में महिला का इलाज कर रही डॉक्टर मोनिका कांडपाल ने बताया कि उसकी हालत अब स्थिर है और उसे उपचार दिया जा रहा है। महिला नैनीताल के स्नोव्यू क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय में आई तेजी

इस घटना के बीच, नैनीताल में ऑटम सीजन के आगमन के साथ ही पर्यटन उद्योग ने रफ्तार पकड़ ली है। मानसून की बारिश के बाद शहर की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर गई है। सैलानियों की भीड़ में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, और होटल व्यवसायी ऑटम सीजन के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि शहर में पर्यटन का माहौल तेजी से बदल रहा है और आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील की है ताकि सैलानियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें – डीएम का शराब ठेके पर छापा: अधिक रुपये वसूलने पर सेल्समैन पर भारी जुर्माना

Share.
Leave A Reply