बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना झड़कुला पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां एक तेज़ रफ्तार टेंपो और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायल सभी यात्री उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर हड़कंप मच गया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें – देहरादून: स्कूल वैन चालक द्वारा 8वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार