टिहरी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

टिहरी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

On: February 17, 2026 7:40 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी और नैनीताल के बाद अब टिहरी गढ़वाल में भी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। नई टिहरी स्थित जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम रखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एलआईयू की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराते हुए सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
हर कोने की ली गई तलाशी, नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
धमकी भरे मेल की जानकारी मिलते ही न्यायालय परिसर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट भवन के कमरों, रिकॉर्ड रूम, परिसर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली। हालांकि एहतियात के तौर पर निगरानी अभी भी जारी है।
नई टिहरी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा और क्षेत्राधिकारी (सीओ) टिहरी महेश लखेड़ा ने बताया कि न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल पर बम रखने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पूरे परिसर की गहन जांच कराई गई, लेकिन फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच जारी है।
उत्तरकाशी जिला न्यायालय को भी मिली थी धमकी
इससे पहले उत्तरकाशी जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी सोमवार को बम और आरडीएक्स लगाए जाने की धमकी मिली थी। मेल में दावा किया गया था कि कोर्ट परिसर में लगभग 12 किलो आरडीएक्स विस्फोटक लगाया गया है। यह सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करा लिया और सुरक्षा घेरा बना दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों को भी मौके पर बुलाया गया। देर शाम तक चली तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
एसपी कमलेश उपाध्याय स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट रोड पर यातायात भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। अग्निशमन विभाग की टीम को भी एहतियातन तैनात किया गया।
पुलिस ने इस मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल की उत्पत्ति का पता लगाया जा रहा है। मेल किस स्थान से भेजी गई, इसकी साइबर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लगातार मिल रही इन धमकियों ने न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन का कहना है कि सभी न्यायालय परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​ऋषिकेश में सनसनी: पनांबी रिसॉर्ट के मालिक ने गंगा में लगाई छलांग, सुसाइड नोट में दो व्यापारियों पर गंभीर आरोप

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Uttarakhand Congress: 'Padayatra' (foot marches) to be held twice a month at the booth level; reports to be submitted monthly an 18-point plan to strengthen the organization.

Uttarakhand Congress: बूथों पर महीने में दो बार पदयात्रा, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; संगठन मजबूत करने के लिए 18 बिंदुओं का प्लान

Uttarakhand: Jail terms for minor offenses to be reduced, fines to be increased; proposal to cut 3-year imprisonment to 2 months.

Uttarakhand: छोटे अपराधों पर घटेगी जेल की सजा, बढ़ेगा जुर्माना; 3 साल की कैद अब 2 महीने करने का प्रस्ताव

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मिली ₹231 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने दी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तराखंड में दीपावली से पहले रसोई संकट: e-kyc न होने से 95 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, बुकिंग बंद

Leave a Comment