अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“देहरादून में सनसनीखेज मर्डर: सिल्वर सिटी जिम के बाहर 3-4 राउंड फायरिंग में युवक की दर्दनाक मौत”

On: February 13, 2026 6:10 AM
Follow Us:

देहरादून

देहरादून में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कॉम्प्लेक्स में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो काशीपुर के निवासी और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा सिल्वर सिटी कॉम्प्लेक्स में स्थित एनीटाइम फिटनेस जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर 2 से 3 गोलियां दाग दीं।
गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में पास के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मुख्य बिंदु:
•  घटना स्थल: सिल्वर सिटी कॉम्प्लेक्स, राजपुर रोड, देहरादून
•  सुबह जिम से बाहर निकलते समय हमला
• हमलावरों ने 2–3 राउंड फायरिंग की
•  मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
• मृतक: विक्रम शर्मा, निवासी काशीपुर, पेशा – प्रॉपर्टी डीलर
•  14 दिनों में चौथी हत्या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।
लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

Leave a Comment