अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में कश्मीरी युवकों पर हमला, पहलगाम की घटना का हवाला देकर की मारपीट

On: January 29, 2026 9:28 AM
Follow Us:

विकासनगर। उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार में एक दुकानदार से हुए विवाद के बाद जम्मू-कश्मीर के फेरी वाले युवकों पर कथित तौर पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया गया। पीड़ितों का आरोप है कि उनकी पहचान कश्मीरी और मुस्लिम होने के बाद हमला और तेज हो गया।
घायलों ने बताया कि विवाद के दौरान जब आसपास मौजूद लोगों को यह जानकारी मिली कि वे कश्मीर से हैं और मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं, तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और जाति-धर्म को लेकर अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने पहलगाम में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा, “तुमने पहलगाम में हमारे लोगों को मारा है” और इसके बाद उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
पीड़ितों के अनुसार हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए। मामले की शिकायत पीड़ित युवक के भाई दानिश पुत्र मोहम्मद यासीन, निवासी करलपुर, जम्मू-कश्मीर (वर्तमान पता पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश) ने चौकी बाजार विकासनगर में दर्ज कराई है।
दानिश ने अपनी तहरीर में बताया कि घटना से पहले दुकानदार और अन्य लोगों ने उनसे पूछा कि वे कहां के रहने वाले हैं। जैसे ही उन्होंने कश्मीर के मुस्लिम होने की बात कही, आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और जाति-सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीटकर उन्हें घायल कर दिया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment