Uttarakhand Weather Alert: अगले 24 घंटों तक हिमालयी इलाकों में न जाएं, दो जिलों में एवलांच का खतरा

उत्तराखंड में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन (एवलांच) की आशंका जताई गई है। खासतौर पर रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में स्थित 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम स्तर का खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ, सोनप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तरकाशी जिले के पुरोला, बड़कोट और गंगोत्री क्षेत्र में हिमस्खलन की संभावना है। इन इलाकों में बर्फबारी के बाद हालात संवेदनशील बने हुए हैं।
प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अगले 24 घंटों तक हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा से बचें। विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाले श्रद्धालु, ट्रेकर्स और स्थानीय लोग पूरी सतर्कता बरतें। यह चेतावनी एहतियात के तौर पर जारी की गई है ताकि किसी भी तरह की जान-माल की क्षति से बचा जा सके।

Leave a Comment