उत्तराखंड: किच्छा में कांग्रेस विधायक के बेटे पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, CM धामी ने जांच के दिए निर्देश - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: किच्छा में कांग्रेस विधायक के बेटे पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, CM धामी ने जांच के दिए निर्देश

On: January 19, 2026 5:06 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के किच्छा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ राज बेहड़ पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ से फोन पर बातचीत की और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए।
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम की है। सौरभ राज बेहड़ आवास विकास क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठियों व लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
हमले में गंभीर रूप से घायल सौरभ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सौरभ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
तिलक राज बेहड़ किच्छा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। सौरभ उनके छोटे बेटे हैं। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और समर्थकों ने अस्पताल पहुंचकर हालात की जानकारी ली।
इस बीच विधायक तिलक राज बेहड़ ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समझौते का बहाना बनाकर उनके बेटे को पुलिस चौकी बुलाया और इसके बाद सुनियोजित तरीके से उस पर हमला कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Uttarakhand Congress: 'Padayatra' (foot marches) to be held twice a month at the booth level; reports to be submitted monthly an 18-point plan to strengthen the organization.

Uttarakhand Congress: बूथों पर महीने में दो बार पदयात्रा, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; संगठन मजबूत करने के लिए 18 बिंदुओं का प्लान

Uttarakhand: Jail terms for minor offenses to be reduced, fines to be increased; proposal to cut 3-year imprisonment to 2 months.

Uttarakhand: छोटे अपराधों पर घटेगी जेल की सजा, बढ़ेगा जुर्माना; 3 साल की कैद अब 2 महीने करने का प्रस्ताव

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मिली ₹231 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने दी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तराखंड में दीपावली से पहले रसोई संकट: e-kyc न होने से 95 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, बुकिंग बंद

​Harish Rawat 2027 Election: पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, हरिद्वार की खानपुर सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Leave a Comment