अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली: पीपलकोटी में टीएचडीसी सुरंग के भीतर बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनों की टक्कर से 90 लोग घायल

On: December 30, 2025 6:25 PM
Follow Us:

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में स्थित टीएचडीसी की जल विद्युत परियोजना की सुरंग के अंदर मंगलवार रात एक गंभीर दुर्घटना सामने आई। सुरंग के भीतर कार्य में उपयोग की जा रही दो लोको ट्रेनें—एक यात्री और दूसरी सामग्री ढोने वाली—आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कुल 109 लोगों में से 90 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद प्रशासन और परियोजना प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे हुई। यह हादसा विष्णुगाड़-पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की 448 मेगावाट क्षमता वाली जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुआ, जहां निर्माण कार्य जारी है। ट्रेन के जरिए मजदूरों और निर्माण सामग्री को सुरंग के भीतर लाया-ले जाया जा रहा था।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हाट गांव की ओर से टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के माध्यम से अब तक लगभग 7 किलोमीटर सुरंग का निर्माण हो चुका है, जबकि पूरी सुरंग की कुल लंबाई करीब साढ़े 13 किलोमीटर प्रस्तावित है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun Sword Attack: देहरादून में पैसों के लेनदेन में दो भाइयों पर तलवार से खूनी हमला, एक का हाथ 90 प्रतिशत कटा, 3 पर मुकदमा

CM Dhami Sher Nala bridge inauguration ceremony in Haldwani Uttarakhand

CM Dhami Sher Nala Bridge Inauguration: हल्द्वानी को मिली 993 लाख की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने किया 120 मीटर डबल लेन पुल का लोकार्पण

Kashipur road accident scene near tanda morh shiv temple where woman died

Kashipur Road Accident: काशीपुर में तेज रफ्तार हाइड्रा ने ली महिला की जान, पूजा कर घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

Landslide and heavy rain blocking highway during Uttarakhand Weather crisis

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, खतरे के निशान के पास अलकनंदा-मंदाकिनी, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग ठप

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर: TMC दफ्तर में संदिग्ध हालत में मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर Ashish Banerjee, इलाके में सनसनी

Uttarakhand Kharge Rally: Controversy over ‘purification’ following Mallikarjun Kharge’s rally; Congress raises questions.

Uttarakhand Kharge Rally: मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर विवाद कांग्रेस ने उठाए सवाल

Leave a Comment