Demo

आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक पांच जनपदों में एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को कुमाऊं मंडल के कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई।

मानसून की रफ्तार फिलहाल प्रदेश में कुछ धीमी पड़ गई है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती हैं। आमतौर पर बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है।7 अगस्त को एक बार फिर मानसून का दौर जोर पकड़ सकता है। रविवार को देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर व नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा हाेने का अनुमान है। इन पांचों जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार कुमाऊं मंडल के कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई, वहीं गढ़वाल मंडल के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा से राहत रही। दोपहर के समय कहीं-कहीं तेज धूप खिली रही। पिछले 24 घंटे में टनकपुर में 96.5 मिमी, उत्तरकाशी के भटवाड़ी में 46.2 मिमी, रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में 44.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें –केदारनाथ क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क और पुलों का पुनर्निर्माण जल्द होगा: सीएम पुष्कर सिंह धामी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक पांच जनपदों में एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। सात अगस्त को एक बार फिर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Share.
Leave A Reply