अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में बड़ी ज्वेलरी चोरी: दीवार काटकर घुसे चोर, 25 किलो चांदी और 400 ग्राम सोना ले उड़े

On: December 21, 2025 8:46 AM
Follow Us:

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा चौराहे के पास स्थित राधिका ज्वेलर्स में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान के बगल में स्थित एक अन्य दुकान से दीवार तोड़कर भीतर प्रवेश किया और करीब 25 किलो चांदी तथा 400 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ, जब दुकान मालिक ने शोरूम खोला।

दुकान के भीतर का नजारा देखकर मालिक के होश उड़ गए। दीवार टूटी हुई थी, शोकेस खाली पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की गई।

बगल की दुकान से बनाई चोरी की राह
जानकारी के अनुसार, राधिका ज्वेलर्स के ठीक बगल में एक दुकान हाल ही में किराए पर ली गई थी, जहां कपड़े का शोरूम खोलने की तैयारी चल रही थी। इसी दुकान में पिछले कुछ दिनों से कारपेंटर दिन-रात काम कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसी दुकान का फायदा उठाते हुए दीवार काटकर ज्वेलर्स शोरूम में प्रवेश किया।

शुक्रवार रात को हुई वारदात, शनिवार को था अवकाश
बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात शुक्रवार रात को अंजाम दी गई। राधिका ज्वेलर्स शनिवार को बंद रहता है, इसलिए घटना का पता रविवार सुबह चला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि बगल की दुकान में काम करने वाले कारपेंटर ही इस चोरी में शामिल हो सकते हैं।

तिजोरी काटने की कोशिश नाकाम, डीवीआर भी ले गए चोर
चोरों ने छैनी और हथौड़ी से दीवार तोड़ी और गैस कटर मशीन की मदद से तिजोरी को काटने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। हालांकि शोकेस में रखे सभी सोने-चांदी के आभूषण चोर ले जाने में कामयाब रहे। दुकान के अंदर लगे 6 सीसीटीवी कैमरे और बाहर लगे 2 कैमरों की डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए।

मौके पर मिले औजार और शराब की बोतलें
मुखानी थाना अध्यक्ष सुनील जोशी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान के अंदर से छैनी, हथौड़ी, बड़ा गैस कटर और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी है, जो जल्द ही घटनास्थल की जांच करेगी।

दुकान के बाहर जुटी भीड़, व्यापारियों में दहशत
कालाढूंगी मुख्य रोड पर स्थित ज्वेलर्स शोरूम में इतनी बड़ी चोरी की खबर फैलते ही सुबह से ही दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं, दुकान मालिक का कहना है कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पास में काम कर रहे कारपेंटर इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment