अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Nanital: कोटाबाग में फायरिंग से मचा हड़कंप, खड़ी कार पर अंधाधुंध गोलियां, गांव में फैली दहशत

On: December 19, 2025 10:17 AM
Follow Us:

नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाबाग इलाके में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्राम सभा पतलिया-गाजा में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। सड़क किनारे खड़ी एक हुंडई कार को अज्ञात युवक ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस वारदात से पूरे गांव में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा पतलिया-गाजा में खड़ी हुंडई कार संख्या UK04 K 2997 पर अचानक गोलियां चलाई गईं। फायरिंग के बाद घटनास्थल से 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद किया गया है, जिससे घटना की पुष्टि हुई है। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घबरा गए और कई लोग जान बचाने के लिए अपने घरों में दुबक गए।
बताया जा रहा है कि फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। गांव में दहशत का माहौल देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कार पर लगे फायरिंग के निशानों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़ा मामला।
घटना को लेकर स्थानीय समाजसेवी महेंद्र पाल ने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल कालाढूंगी थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप सिलेंडर ब्लास्ट हादसा घायलों का रेस्क्यू

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसे, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Leave a Comment