अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

वीकेंड पर मसूरी में ट्रैफिक का तांडव, देहरादून–मसूरी हाईवे पर घंटों जाम से सैलानी बेहाल

On: December 13, 2025 8:49 AM
Follow Us:

वीकेंड के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से देहरादून–मसूरी हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसमें फंसकर पर्यटक घंटों तक परेशान होते रहे। वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मसूरी के लाइब्रेरी बाजार और लाइब्रेरी बस स्टैंड क्षेत्र में भी हालात बेहद खराब नजर आए। सड़कों के किनारे और बीचों-बीच बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। इसके अलावा, लाइब्रेरी बाजार में रिक्शों और दोपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग ने समस्या को और गंभीर कर दिया।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों का आरोप है कि जाम की स्थिति के बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई ठोस या सक्रिय कदम नहीं उठाए गए। ट्रैफिक नियंत्रण के अभाव में स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। वीकेंड होने के कारण भीड़ अधिक होने से परेशानी और बढ़ गई, जिससे मसूरी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

Leave a Comment