अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा टला, फाटक की केबल टूटी—ट्रैक पर फंस गईं कई गाड़ियां

On: December 2, 2025 3:58 AM
Follow Us:

देहरादून के रायवाला क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब रात 9:30 बजे अचानक रेलवे फाटक को संचालित करने वाली केबल टूट गई, जिससे फाटक आधे में ही रुक गया और कई दुपहिया–चौपहिया वाहन सीधे रेलवे ट्रैक के बीच फंस गए।

घटना के समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, क्योंकि ठीक उसी दौरान आनंद विहार–देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस और योगनगरी–हावड़ा एक्सप्रेस दोनों अलग-अलग ट्रैक्स से रायवाला क्रॉसिंग के निकट पहुंचने वाली थीं। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सांसें कुछ पल के लिए थम गईं, क्योंकि जिन पटरियों पर ट्रेनें आने वाली थीं, वहीं वाहनों की लंबी कतार फंसी पड़ी थी।

फाटक का कर्मचारी जैसे ही फाटक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा था, तभी केबल टूटकर लटक गई। अचानक हुए इस तकनीकी खराबी से स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखी। फाटक के दोनों ओर मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जबकि कई गाड़ियां ट्रैक के बीच ही फंस गई थीं।

ऐसे संकटपूर्ण माहौल में फाटक पर तैनात कर्मचारी ने बेहद तेजी और सूझबूझ दिखाते हुए फंसे हुए वाहनों को बाहर निकलवाने में मदद की। उसने फाटक को किसी तरह ऊपर उठाकर लोगों को सुरक्षित पार कराया। इसी बीच, सूचना मिलते ही जीआरपी रायवाला चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई और यातायात को नियंत्रित किया।

समय रहते सभी वाहन ट्रैक से हटा दिए गए, वरना दोनों ट्रेनों की एकसाथ एंट्री के चलते कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और रेलवे कर्मचारियों तथा पुलिस की तत्परता की सराहना की।

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे फाटकों की तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

Leave a Comment