सौरभ जोशी और अवंतिका भट्ट ने ऋषिकेश में रचाई शादी, पहाड़ी रीति–रिवाज़ों के बीच लिया सात फेरे - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सौरभ जोशी और अवंतिका भट्ट ने ऋषिकेश में रचाई शादी, पहाड़ी रीति–रिवाज़ों के बीच लिया सात फेरे

On: November 26, 2025 4:23 AM
Follow Us:

मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपनी साथी अवंतिका भट्ट के साथ ऋषिकेश में बेहद शांत और पारंपरिक तरीके से शादी रचाई। यह समारोह पूरी तरह गोपनीय रखा गया, जिसमें केवल दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हो सके। हल्द्वानी के रहने वाले सौरभ और अवंतिका ने पहाड़ की समृद्ध परंपराओं के अनुसार विवाह की सभी रस्में निभाईं।
शादी का आयोजन ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक खूबसूरत रिजॉर्ट में किया गया। सुबह से ही दोनों परिवार रिसॉर्ट पहुंच गए थे और किसी बाहरी व्यक्ति को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं थी। सात फेरों से पहले दोनों पक्षों के स्वजनों ने पारंपरिक गढ़वाली और कुमाऊँनी लोकगीतों के साथ माहौल को यादगार बना दिया। सौरभ के चचेरे भाई और उनके ब्लॉग में अक्सर दिखने वाले कुनाली भी विवाह में मौजूद रहे और उन्होंने रस्मों में भाग लिया।
दिलचस्प बात यह रही कि सौरभ ने अपने ब्लॉग में पहले ही संकेत दे दिए थे कि वे एक ‘सीक्रेट वेडिंग’ करने वाले हैं, जिसमें दुल्हन पक्ष से केवल पाँच और वर पक्ष से दस लोगों के शामिल होने की बात कही गई थी। हाल ही में उन्हें धमकी मिलने की खबर भी सामने आई थी, जिसके चलते सुरक्षा और गोपनीयता पर विशेष ध्यान दिया गया।
सोशल मीडिया पर इस जोड़े की शादी की खबर सामने आते ही फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं और उनके नए जीवन की खुशियों के लिए प्रार्थना की। पहाड़ की संस्कृति और निजीपन से भरे इस विवाह ने सभी का दिल जीत लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment