अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“डबल इंजन सरकार ने जनजातीय समाज को दी नई ताकत” — CM धामी बोले, “PM मोदी ने जनजातीय कला और संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाई”

On: November 16, 2025 6:17 AM
Follow Us:

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय जनजातीय महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनजातीय समाज को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय को देश की मुख्यधारा से जोड़ने और कला-संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का बड़ा कार्य हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकारों ने जनजातीय समाज को उपेक्षित रखा, लेकिन वर्तमान सरकार जनजातीय वर्ग को सशक्त बनाने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। थारू, बोक्सा, राजी, भोटिया और जौनसारी समुदायों को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
तीन गुना बढ़ा बजट, 128 गांवों का विकास
सरकार ने जनजातीय महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए बजट को तीन गुना बढ़ा दिया है
जनजातीय क्षेत्रों के 128 गांवों को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार प्रमुख हैं।
छात्र-छात्राओं के लिए फ्री एजुकेशन, छात्रावास, 16 राजकीय आश्रम एवं तीन आईटीआई खोले गए हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निश्शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।
जनजातीय समुदाय के सांस्कृतिक आयोजनों के सुचारू संचालन के लिए एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता, वहीं बेटियों के विवाह हेतु 50 हजार रुपये, और संस्कृति संवर्धन के लिए 50 लाख रुपये वार्षिक अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
महोत्सव में उमड़ा उत्साह—लोक कला और परंपराओं ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या उत्तराखंडी लोक कलाकारों के नाम रही।
लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जबकि किशन महिपाल के गीतों पर दर्शक थिरक उठे।
जौनसारी गायक अज्जू तोमर ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
नीती घाटी की भोटिया जनजाति के पौणा नृत्य सहित ओडिशा, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और छत्तीसगढ़ की टीमों ने भी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
पहाड़ी उत्पादों की हुई भारी बिक्री
महोत्सव में लगे स्टालों पर पहाड़ी दाल, ऊनी वस्त्र, टोपी, कोट और हस्तशिल्प उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई।
पहले ही दिन लगभग दो लाख रुपये का कारोबार दर्ज किया गया, जिससे स्थानीय कारीगरों में उत्साह है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, गोपाल सिंह राणा, सविता कपूर, पार्वती दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment