अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड STF की बड़ी सफलता: ₹87 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी का मास्टरमाइंड बेंगलुरु से गिरफ्तार

On: November 13, 2025 1:36 PM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम में ₹87 लाख की ठगी का पर्दाफाश करते हुए इसके मास्टरमाइंड को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर देहरादून और नैनीताल के दो पीड़ितों से 48 घंटे तक “डिजिटल हाउस अरेस्ट” में रखकर यह रकम ठगी थी।
एसटीएफ के अनुसार, गिरोह ने व्हाट्सएप वॉइस और वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ितों को धमकाते हुए कहा कि उनके नाम पर मनी लांड्रिंग के तहत करोड़ों का लेनदेन हुआ है। जांच के नाम पर उनके बैंक खाते, जमीन-जायदाद और पहचान पत्र की जानकारी लेकर धीरे-धीरे ₹87 लाख अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
पीड़ितों में से एक देहरादून के बसंत विहार और दूसरा कालाढूंगी (नैनीताल) क्षेत्र का निवासी है। दोनों ने सितंबर 2025 में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान STF ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप डेटा की तकनीकी जांच की। इसमें पता चला कि 30 अगस्त 2025 को ₹41 लाख एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुए, जो “राजेश्वरी जीएके एंटरप्राइज” नाम की कंपनी से जुड़े थे। कंपनी का संचालन बेंगलुरु निवासी किरण कुमार कर रहा था।
टीम ने बेंगलुरु में छापा मारकर आरोपी किरण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से दिल्ली साइबर थाने समेत कई राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। गृह मंत्रालय के NCRP पोर्टल पर आरोपी के बैंक खातों से जुड़ी 24 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें ₹9 करोड़ से अधिक की रकम के फर्जी लेनदेन का पता चला है।
साइबर एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को स्थानीय मजिस्ट्रेट के आदेश पर 6 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर उत्तराखंड लाया जा रहा है। उसे आगे की पूछताछ और कानूनी कार्यवाही के लिए देहरादून कोर्ट में पेश किया जाएगा। STF टीम अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment