देहरादून: शराबी पति का कहर, पत्नी और 10 वर्षीय बेटी पर जानलेवा हमला — जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से दर्ज हुई एफआईआर - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: शराबी पति का कहर, पत्नी और 10 वर्षीय बेटी पर जानलेवा हमला — जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से दर्ज हुई एफआईआर

On: November 12, 2025 8:21 AM
Follow Us:

देहरादून में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अर्धसैनिक बल में तैनात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और 10 साल की बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता हेमलता ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि उसका पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और कई बार उसे जान से मारने की कोशिश कर चुका है।
हेमलता ने बताया कि एक दिन पति ने उसे और उसकी नाबालिग बेटी को आग के हवाले करने की कोशिश की, और जब वह असफल रहा तो उन पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया। डरी और सहमी हुई हेमलता ने जिलाधिकारी से अपनी और अपनी बच्ची की जान की सुरक्षा के साथ-साथ जीवनयापन के खर्चे की मांग की।
जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑनलाइन प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने और मामले की पूरी निगरानी करने के आदेश दिए।
जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी के जनता दर्शन में इस तरह के कई घरेलू हिंसा और पारिवारिक प्रताड़ना से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई पीड़ित महिलाएं पुलिस में सुनवाई न होने पर जिला प्रशासन के माध्यम से न्याय की उम्मीद लेकर पहुंच रही हैं।
अब तक ऐसे 110 से अधिक मामलों में जिला प्रशासन की ओर से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। प्रशासन का कहना है कि घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना से जुड़े किसी भी मामले में अब किसी को भी न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment