अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश: प्रकृति, संस्कृति और गौ सेवा के प्रति संवेदनशीलता का संकल्प

On: October 22, 2025 7:43 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और मानव एवं पशु के पारस्परिक प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति में माता का स्थान रखती है। गौमाता सनातन परंपरा और कृषि आधारित जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सेवा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का भी मजबूत आधार है। अनेक परिवार आज भी गौपालन और गो-सेवा से अपनी आजीविका चला रहे हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि गौ सेवा और संरक्षण को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार निराश्रित गोवंश के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पहले जहां गोशालाओं में पलने वाले निराश्रित पशुओं के भरण-पोषण हेतु ₹5 प्रतिदिन प्रति पशु सहायता दी जाती थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर ₹80 प्रति पशु प्रतिदिन कर दिया गया है।

इसके साथ ही, निजी स्तर पर गौशालाओं के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार 60% तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। राज्यभर में लगभग 54 नए गौ सदनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड गौ संरक्षण, सेवा और संवर्धन में देश के लिए आदर्श बन सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी सरकार गौ-कल्याण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयास करती रहेगी।

यह भी पढ़ें – Air Quality Index: देहरादून की हवा रही कुछ साफ, लेकिन पटाखों ने फिर बढ़ाया धुआं — क्या वजह रही प्रदूषण घटने की?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment