अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार ने जारी किया बोनस और बढ़ा डीए

On: October 15, 2025 8:12 AM
Follow Us:

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश के कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। दीपावली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते का तोहफा दे दिया है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, अब प्रदेश के 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

सरकार ने यह डीए एक जुलाई 2025 से लागू किया है। कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक का बकाया महंगाई भत्ता नकद रूप में भुगतान किया जाएगा। वहीं, अराजपत्रित कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले डीए और बोनस जारी करने की मांग की थी। इस पर सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए त्योहार से पहले ही कर्मचारियों को राहत दी।

अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस और डीए से संबंधित प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही थी, जो अब पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दीपावली से पहले आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ाया है, जिससे अब महंगाई भत्ते की दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दी गई है। इस फैसले से कर्मचारियों में खासा उत्साह है और इसे सरकार की ओर से दिया गया “दीपावली गिफ्ट” बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर रोडवेज बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 14 बच्चे और 2 यात्री घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment