अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में इंसानियत हुई शर्मसारः पिता और प्रेमी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भपात की दवा देने से बिगड़ी हालत

On: October 9, 2025 3:33 PM
Follow Us:

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तबीयत गर्भपात की दवा खाने से बिगड़ गई, तब परिजनों को घटना का पता चला। जांच में खुलासा हुआ कि लड़की के प्रेमी ने भी कई बार उसका शोषण किया था और दो बार गर्भपात कराया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि परिवार ने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 वर्षीय पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की बहन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब उसकी नाबालिग बहन की तबीयत अचानक बिगड़ गई, तो परिवार उसे अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है और उसने गर्भपात की दवा भी ली है।

इस खुलासे के बाद जब परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए बताया कि उसके पिता ने ही उसके साथ यह घिनौना कृत्य किया है। आरोप है कि पिता ने गर्भवती होने के बाद उसे गर्भपात की दवा भी खिला दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। नाजुक हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कनखल पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी की देखरेख में गठित टीम ने 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी पिता और उसके सहयोगी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी डोबाल ने कहा कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कनखल पुलिस टीम में एसएसआई नितिन चौहान, महिला उपनिरीक्षक भावना पंवार, उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र शाह और हेड कांस्टेबल सूरजपाल शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आगे की कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है ताकि

यह भी पढ़ें – देहरादून में बच्चों की खांसी-जुकाम की दवाओं पर सख्ती, एफडीए की बड़ी कार्रवाई — सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द, एक निलंबित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment