अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हंगामा, कर्मचारियों पर उड़ेला गया कढ़ी-राजमा

On: October 1, 2025 10:44 AM
Follow Us:

एम्स चौराहा क्षेत्र बना तनाव का केंद्र, पुलिस ने पांच लोगों को लिया हिरासत में

ऋषिकेश। एम्स के पास अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम और पुलिस के संयुक्त अभियान को मंगलवार दोपहर भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने कर्मचारियों पर गरम कढ़ी-राजमा फेंक दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई महिलाएं और युवक सड़क पर उतर आए और जेसीबी के आगे लेटकर अभियान रोकने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और चार महिलाओं व एक युवक को हिरासत में लिया।

अभियान के दौरान कढ़ी-राजमा बना विरोध का हथियार

घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है, जब पुलिस व नगर निगम की टीम बैराज रोड स्थित एम्स चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम ने जैसे ही नो पार्किंग व जीरो जोन घोषित क्षेत्र से ठेलियां और सामान उठाना शुरू किया, अतिक्रमणकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं ने जेसीबी के आगे लेटकर रास्ता रोका तो वहीं एक महिला ने चालक पर पत्थर उठाकर फेंकने की कोशिश की।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने महिलाओं को हटाया, लेकिन तभी कुछ अतिक्रमणकारियों ने ठेली पर रखे पतीलों से गरम कढ़ी-राजमा उठाकर पुलिस और निगम कर्मचारियों पर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। कई कर्मचारियों के कपड़े कढ़ी-राजमा से भीग गए, लेकिन किसी तरह संयुक्त टीम ने खुद को संभालते हुए कार्रवाई जारी रखी।

20 से अधिक अतिक्रमण हटाए, पांच लोग गिरफ्तार

हंगामे के बीच नगर निगम और पुलिस ने करीब दो दर्जन अतिक्रमण हटाए। वहीं चार महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक एसएस राणा ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों की पहचान की जा रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है।

एम्स चौराहा घोषित है ‘नो पार्किंग-नो वेडिंग जोन’

नगर निगम ने पहले ही एम्स चौराहे (शिवाजी नगर मुख्य द्वार) के चारों ओर 50 मीटर तक नो पार्किंग और नो वेडिंग जोन घोषित किया है। इस क्षेत्र को ‘जीरो जोन’ तय किया गया है। बावजूद इसके यहां आए दिन लोग ठेली-रेहड़ी खड़ी कर लेते हैं। चूंकि एम्स में रोज हजारों लोग इलाज के लिए आते हैं, इसलिए इस क्षेत्र में बाहर से आकर भी लोग खाने-पीने की ठेलियां लगाते हैं।

इसी वजह से यह इलाका लंबे समय से विवादों का केंद्र रहा है। कुछ समय पहले चले अतिक्रमण विरोधी अभियान में यह भी खुलासा हुआ था कि एम्स के कुछ कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर ठेलियां लगवाई हुई हैं। वहीं कई लोगों ने ठेली खड़ी कराकर दूसरों से किराया वसूलना शुरू कर दिया था।

अतिक्रमण पर राजनीति का साया

एम्स चौराहे के बाहर अतिक्रमण का मुद्दा सिर्फ प्रशासनिक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील बन चुका है। हर बार अतिक्रमण हटाओ अभियान में विवाद होता है और कई बार स्थानीय नेताओं का दबाव भी सामने आता है। यही कारण है कि यहां बार-बार तनाव की स्थिति बनती रहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

Leave a Comment