अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर नई योजनाओं की सौगात दी

On: October 1, 2025 8:38 AM
Follow Us:

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर “वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प” दिलाया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इसके अलावा, उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए समर्पित निशुल्क एंबुलेंस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वाकथन रैली का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की मजबूत नींव हैं और उनका अनुभव समाज को दिशा देता है। उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर बुजुर्गों के लिए अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, राष्ट्रीय वयोश्री योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना जैसी कई योजनाएं चला रही हैं। वर्तमान में राज्य के लगभग 6 लाख वरिष्ठ नागरिकों को डीबीटी के माध्यम से पेंशन दी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में वृद्धाश्रम संचालित हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में नए भवन निर्माण कार्य जारी हैं। रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण हो रहा है और अन्य जिलों में भी निर्माण प्रक्रिया प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 150 प्रशिक्षित केयर गिवर तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही, 1,300 वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी भी प्रस्तावित है। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए भरण-पोषण अधिनियम राज्य में लागू है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

Leave a Comment