अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

UKSSSC परीक्षा लीक केस में खालिद मलिक गिरफ्तार, उसकी बहन साबिया जेल में

On: September 24, 2025 6:09 AM
Follow Us:

देहरादून/हरिद्वार।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले के मुख्य आरोपी खालिद मलिक को हरिद्वार पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने परीक्षा का पेपर लीक कर अपनी बहन साबिया को भेजा था, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, इस प्रकरण में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन और आरोपी की दूसरी बहन हिना के नाम भी सामने आए हैं।

कैसे लीक हुआ पेपर?

21 सितंबर को यूकेएसएसएससी द्वारा स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। हरिद्वार के बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से तीन पन्नों की फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई। जांच में पता चला कि यह फोटो आरोपी खालिद मलिक ने अपने ही मोबाइल से खींचकर बहन साबिया को भेजी थी।

जुराब में छिपाकर ले गया मोबाइल

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी खालिद ने परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन छिपाकर ले जाने के लिए जुराब का इस्तेमाल किया। परीक्षा के दौरान वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर बाहर निकला और दीवार फांदकर फिर से कक्ष में दाखिल हुआ। इसी दौरान उसने प्रश्नपत्र के तीन पन्नों की फोटो खींचकर भेज दी और तुरंत मोबाइल बंद कर दिया।

सुमन और हिना की संदिग्ध भूमिका

जांच में यह भी सामने आया कि खालिद की बहन साबिया ने ये फोटो असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भेजे। सुमन ने स्क्रीनशॉट लेकर इन्हें बाबी पंवार तक पहुंचाया, जिन्होंने इन्हें परीक्षा समाप्त होने के बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। वहीं आरोपी की दूसरी बहन हिना की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। रायपुर थाने में चारों आरोपितों—खालिद, साबिया, सुमन और हिना—के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सरकार ने सख्ती दिखाई, परीक्षा दोबारा नहीं होगी

राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि पेपर लीक मामले में किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। एसआइटी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं की जाएगी।

साबिया कोर्ट में पेश, भेजी गई जेल

इस कांड में खालिद की बहन साबिया को दून पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की मानें तो खालिद ने दो मोबाइल का इस्तेमाल किया था। एक नंबर उसने अपनी बहन को दिया था, जबकि दूसरे नंबर को घर पर “दीवाने” नाम से सेव किया था ताकि पहचान न हो सके।

यह भी पढें- देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने DAV कॉलेज में संभाली कमान, बंगले के बाहर बुलेट से पटाखे फोड़ने पर बाइक सीज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment